Paris Olympics: दूसरा मेडल जीतने के बाद मनु भाकर की माँ ने की अहम घोषणा, जानें उनकी प्रतिक्रिया
Paris Olympics: मनु भाकर ने ओलंपिक में धमाका करते हुए इतिहास रच दिया। इस ओलंपिक में मनु भाकर ने दो कांस्य पदक हासिल किये हैं। 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत इवेंट में जीत दर्ज करने के बाद मिक्स्ड टीम इवेंट में भी मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता।
मनु की उपलब्धि पर उनकी माँ सुमेधा भाकर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अपनी बेटी की सफलता का क्रेडिट कोच जसपाल राणा को दिया। उन्होंने कहा कि जसपाल सर के आने से हमारा विकास हुआ है और मनु ने दुनिया में बल्ले-बल्ले कर दी।

उन्होंने कहा कि मैं एयरपोर्ट पर मनु को लेने जाउंगी, तो खाना लेकर जाउंगी। उसके लिए क्या लेकर जाना है, यह पूछूंगी। आलू के पराठे गर्म-गर्म की अच्छे लगते हैं। वहां लेकर जाने से ठंडे हो जाते हैं। मैं उसको घर पर गर्म पराठा खिलाऊँगी। मनु को मैं यही कहूँगी कि बेटा तुमने जो कहा, वह कर दिया।
गौरतलब है कि आजाद भारत में मनु इकलौती ऐसी एथलीट हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल अपने नाम किये हैं। उनके अलावा ऐसा एक और इंसान ने ऐसा किया था लेकिन वह आजादी से पहले की बात है। साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने स्प्रिंट और बाधा दौड़ में पदक हासिल किया था। उन्होंने दो सिल्वर मेडल हासिल किये थे।
अलग-अलग ओलंपिक में भारत के लिए दो मेडल जीतने वालों में पीवी सिन्धु और सुशील कुमार का नाम आता है। मनु ने यहाँ बड़ी बाजी मार ली। इस स्थिति को देखते हुए कह सकते हैं कि मनु आगे है और अभी उनकी उम्र 22 साल है।












Click it and Unblock the Notifications