ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के घर पसरा मातम, अहम सदस्य की हुई मौत, कौन है यह इंसान और कैसे गई जान

भारत की स्टार निशानेबाज और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के परिवार में शोक की लहर है। कुछ महीनों पहले ही उनके कोच जसपाल राणा का निधन हुआ था, अब बार फिर से उनको व्यक्तिगत क्षति का सामना करना पड़ा है, इस बार परिवार का सदस्य दुनिया छोड़कर चला गया।

उनकी 84 वर्षीय दादी दया कौर का मंगलवार को रोहतक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दया कौर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रही थीं।

manu bhaker

यह खबर मनु भाकर के लिए बेहद मुश्किल समय में आई है। वह आगामी एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए भोपाल में ट्रेनिंग कर रही थीं। दादी के निधन की जानकारी मिलते ही मनु ट्रेनिंग छोड़कर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गईं। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय शूटिंग टीम को 15 सितंबर को रवाना होना है और फिलहाल मनु की ट्रेनिंग से जुड़ी गतिविधियां रुक गई हैं।

मनु और उनकी दादी के बीच काफी करीबी रिश्ता था। दया कौर ने अपनी पोती के खेल सफर को बेहद करीब से देखा था और हमेशा उनके लिए प्यार व समर्थन का बड़ा सहारा रहीं। परिवार के लोगों के मुताबिक वह मनु को बहुत लाड़-प्यार करती थीं और अक्सर उनके लिए घर का बना चूरमा भी तैयार करती थीं। मनु ने अंतिम संस्कार से पहले दादी को श्रद्धांजलि देने का फोटो भी पोस्ट किया।

दया कौर ने पेरिस ओलंपिक में मनु की ऐतिहासिक सफलता को भी बड़े गर्व के साथ देखा था। मनु ने वहां दो पदक जीतकर इतिहास रचा था और आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। दादी ने गांव से अपनी पोती के मुकाबले देखे और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया था।

दादी का जाना मनु के लिए निजी तौर पर बड़ा झटका है। इस मुश्किल घड़ी में वह अपने परिवार के साथ रहने के लिए घर लौट गई हैं। दया कौर का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव में किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+