Olympics 2024: भारत के लिए कांस्य मेडल जीतने वाली मनु भाकर जीत सकती हैं सोना! जानिए कैसे?
Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने रविवार को भारतीय खेल इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया, क्योंकि वह ओलंपिक पदक जीतने वाली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं। मनु भाकर पेरिस में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
इस जीत ने पेरिस खेलों में देश का खाता खोला और अपने बहुचर्चित निशानेबाजों के 12 साल के इंतजार को खत्म किया, लेकिन अभी भी उनके पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है।

मनु भाकर को भी अगली बार बेहतर की उम्मीद
मनु भाकर ने मेडल जीतने के बाद कहा कि, 'भारत के लिए यह पदक बहुत समय से प्रतीक्षित था। मैं इसे हासिल करने का एक तरीका मात्र था। भारत और भी अधिक पदकों का हकदार है। हम इस बार अधिक से अधिक पदक जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए यह अहसास अवास्तविक है। मैंने बहुत प्रयास किया। यहां तक कि आखिरी शॉट तक मैं अपनी पूरी ऊर्जा के साथ लड़ रही थी। यह कांस्य है। शायद अगली बार बेहतर हो।'
मनु ने बताया कैसे लक्ष्य पर केंद्रित किया ध्यान
उनसे 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के अंतिम कुछ क्षणों के बारे में पूछा गया। इस बारे में उन्होंने कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो मैंने गीता का बहुत अध्ययन किया है, इसलिए मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि 'बस वही करो जो तुम्हें करना है, वही करो जो तुम्हें करना चाहिए' और जो कुछ भी है उसे छोड़ दो। भाग्य को तुम नियंत्रित नहीं कर सकते। इसलिए, गीता में कृष्ण अर्जुन से कहते हैं: 'तुम कर्म पर ध्यान केंद्रित करो, न कि परिणाम पर। यह बात मेरे दिमाग में चल रही थी।'
ये भी पढ़िए- India 1st medal, Paris Olympics: पीएम मोदी को भी था पहले मेडल का इंतजार! सफलता मिलते ही मनु भाकर को दी बधाई
मनु भाकर के पास अभी भी गोल्ड मेडल जीतने का मौका?
पेरिस ओलंपिक 2024 शूटिंग इवेंट में मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। वह 21 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम से अलग-अलह व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाली एकमात्र भारतीय हैं।












Click it and Unblock the Notifications