मनु भाकर का योगा स्टाइल देखकर भूल जाएंगे टेंशन, इंटरनेट पर छाया स्टार शूटर के बेहतरीन मूव्स का वीडियो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारतीय स्टार शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker) ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। अक्सर योग को गंभीर और अनुशासन से भरी क्रिया माना जाता है, लेकिन मनु ने अपने अनोखे अंदाज से यह साबित कर दिया कि योग सिर्फ सेहत का मंत्र नहीं, बल्कि मस्ती का जरिया भी बन सकता है।
वीडियो में मनु भाकर लाल टी-शर्ट और ब्लैक योगा पैंट में खुले आसमान के नीचे एक खूबसूरत गार्डन में योग करती दिख रही हैं। वह कभी 'चक्रासन' (Wheel Pose) करती नजर आती हैं तो कभी अपने हाथों को लहराते हुए मस्ती में डांसिंग पोज बनाती हैं। चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक इस बात का सबूत है कि योग करना वाकई उनके लिए खुशी का कारण है।

स्टार शूटर ने पोस्ट को दिया मजेदार कैप्शन
मनु ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन दिया कि, 'किसने कहा कि योग मजेदार नहीं हो सकता? साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल योगा डे (International Yoga Day) और योगा डे (Yoga Day) जैसे हैशटैग लगाए हैं, जिससे यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने भी खूब प्यार बरसाया। किसी ने उन्हें योगा गर्ल (Yoga Girl) कहा, तो किसी ने उनकी एनर्जी और पोजिटिविटी की तारीफ की। इस वीडियो ने ये संदेश दिया कि योग को बोझ न समझें, बल्कि उसे अपनी खुशी और एक्सप्रेशन का हिस्सा बनाएं।
इस योग दिवस पर मनु भाकर का ये अंदाज सभी को प्रेरित कर रहा है कि योग को अपनाएं और उसमें अपनी मस्ती का तड़का लगाएं। आखिर सेहत के साथ-साथ खुशी भी तो जरूरी है!
मनु भाकर की उपलब्धियां
मनु भाकर (Manu Bhaker) भारत की उन युवा शूटरों में शामिल हैं जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया भर में नाम रोशन किया। 2018 में उन्होंने ISSF वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। टोक्यो ओलंपिक 2021 में भी उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा।
2024 पेरिस ओलंपिक में मनु ने दो ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किए और इसके लिए 2025 में उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान से नवाजा गया। इसी साल अप्रैल में लीमा वर्ल्ड कप में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता, जिससे उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वे भारत की शूटर स्टार हैं।












Click it and Unblock the Notifications