ओलंपिक मेडिलिस्ट मनु भाकर को मिला बड़ा तोहफा, टाटा मोटर्स ने गिफ्ट की जबरदस्त कार, जानें खासियत
Manu Bhaker, Tata Curvv EV News: पेरिस ओलंपिक 2024 (paris olympics 2024) में दो मेडल जीतने वाली 22 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ओलंपिक मेडल जीतने के बाद मनु भाकर की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। मनु भाकर को लेकर अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
टाटा मोटर्स ने गिफ्ट की कार
टाटा मोटर्स ने हाल ही में मनु भाकर को इलेक्ट्रिक एसयूवी उपहार में देकर उनकी उपलब्धि का सम्मान किया। यह कदम न केवल उनकी सफलता को बताता है, बल्कि भारतीय एथलीटों को बढ़ावा देने के लिए टाटा मोटर्स की भी सराहना करता है। मनु भाकर को टाटा मोटर्स की ओर से उपहार के रूप में टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी मिली है।

सोशल मीडया पर तस्वीर वायरल
कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैंडओवर की तस्वीरें शेयर की हैं। यह इलेक्ट्रिक वाहन कई आधुनिक और बेहतरीन सुविधाओं के साथ आता है और ईवी बाजार में टाटा का लेटेस्ट मॉडल में शामिल होता है।
इतनी है कीमत
टाटा मोटर्स ने हाल ही में इस नई कूपे-स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 21.99 लाख रुपये है। इसका शानदार लुक और स्टाइल इसे बाजार में सबसे अलग बनाता है।
जानें कार की खासियत
टाटा कर्व ईवी के इंटीरियर में जबरदस्त स्पोर्टी डैशबोर्ड डिज़ाइन है। इसके बीच में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो कनेक्टिविटी ऑप्शन प्रदान करता है। स्टीयरिंग व्हील मल्टी-फंक्शनल है, जो कार की आधुनिक अपील को बढ़ाता है। इस कार में पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, नई चाबी, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ईएसपी, ऑटो होल्ड, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक और लेवल 2 एडीएएस की सुविधा है।












Click it and Unblock the Notifications