Paris Olympics: मनु भाकर और श्रीजेश बने भारत के ध्वजवाहक, खेलों के महाकुम्भ का रंगारंग अंदाज में समापन

Paris 2024 Closing Ceremony: पेरिस ओलंपिक दो सप्ताह से ज्यादा समय तक चलने के बाद समाप्त हो गया। इसका रंगारंग अंदाज में समापन हुआ। खेलों के इस महाकुम्भ का समापन स्टैड डी फ्रांस में किया गया। इन खेलों की शुरुआत सीन नदी पर हुई थी। हजारों दर्शक इस समाप्त समारोह के गवाह बने।

समापन समारोह के दौरान हर एथलीट समान था। मस्ती करते हुए सभी स्टेडियम के अंदर आए। अपने देश का झंडा लेकर जाने का मौका सभी को नहीं मिला क्योंकि वहां कुछ चुने हुए एथलीट जाते हैं लेकिन बाद में दल के अन्य लोगों को आने की अनुमति दी।

paris 2024 closing ceremony

भारत की तरफ से शूटिंग में कांस्य पदक विजेता मनु भाकर के साथ हौकी कांस्य पदक विजेता श्रीजेश को ध्वज लेकर जाने का मौका मिला। श्रीजेश का यह अंतिम ओलंपिक था इसलिए मौका दिया गया। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने नीरज चोपड़ा से इस बारे में पूछा था।

उन्होंने पूछा कि श्रीजेश का अंतिम ओलंपिक है, क्या उनको ध्वजवाहक के रूप में जाने का मौका आप देंगे। इस पर नीरज ने दिल जीतने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि यह बात मैं खुद आपसे कहने वाला था कि श्रीजेश भाई को इस पल के लिए मौका देना चाहिए।

हर देश के एथलीट स्टेडियम के मैदान पर आए, तो स्टैंड्स में बैठे दर्शकों ने भी तालियों से स्वागत किया और इस दौरान चल रहे म्यूजिक ने हर किसी का दिल जीत लिया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इस दौरान वहां मौजूद थे। इंटरनेशनल ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बैच भी उनके साथ थे।

सभी देशों के एथलीट स्टेडियम के अंदर आने के बाद इसके चारों तरफ चक्कर लगाते और झूमते दिखे. फैन्स का अभिवादन करते हुए एथलीट इस समापन समारोह का लुत्फ़ उठाने में पीछे नहीं थे. अलग-अलग कलाकारों की परफोर्मेंस ने फैन्स और प्लेयर्स का दिल जीत लिया. पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो लॉस एंजिल्स के मेयर करेन बास को ओलंपिक ध्वज दिया, अगले खेल 2028 में लॉस एंजिल्स में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+