एशियाई टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची मनिका बत्रा, क्वार्टर में चीनी ताइपे की खिलाड़ी को हराया

Manika Batra enter in Asian Cup Table Tennis tournament semifinal कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 बार की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने एशियाई टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को उन्होंने उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चेन सु-यू को 4-3 से हरा दिया। आपको बता दें कि मनिका बत्रा एशियाई टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

Manika batra

एशियाई टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मनिका का मुकाबला किससे होगा यह अभी तय नहीं हुआ है, क्योंकि क्वार्टरफाइनल में अभी कोरिया की जियोन जिही और जापान की मीमा इतो को आपस में भिड़ना है और जो इस मैच का विजेता होगा मनिका का मुकाबला उसी खिलाड़ी से होगा।

बता दें कि विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर की मनिका ने अपने क्वार्टरफाइनल में महिला एकल के कड़े मुकाबले में विश्व की 23वें नंबर की चेन को 6-11, 11-6, 11-5, 11-7, 8-11, 9-11, 11-9 से पराजित किया। इस भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले चीन की दुनिया में सातवें नंबर की चेन जिंगटोंग को उलटफेर का शिकार बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+