खेलो इंडिया मिशन में बड़ा बदलाव, 30000 एथलीटों को मिलेगा सरकारी सपोर्ट

भारत में खेल प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया मिशन बड़े स्तर पर बढ़ाया जा रहा है। मिशन के तहत कई अलग-अलग स्तर पर काम हो रहा है, जिससे अंतिम छोर तक के युवा प्लेयर्स को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

मायखेल से खास बातचीत में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के खेलो इंडिया डिविजन के DDG मयंक श्रीवास्तव ने नए मिशन की प्राथमिकताओं और सरकार की योजना के बारे में विस्तार से जानकारीप्रदान दी।

khelo india

3000 से 30000 खिलाड़ियों तक पहुंचेगा सपोर्ट

नए खेलो इंडिया मिशन का सबसे बड़ा बदलाव खिलाड़ियों को मिलने वाले सरकारी सहयोग में होगा। पहले अधिकतम 3000 खेलो एथलीटको सहायता दी जाती थी, जबकि अब यह संख्या बढ़ाकर 30000 तक करने का प्रावधान है। इसके साथ इमर्जिंग खेलो इंडिया एथलीट्स की नई कैटेगरी भी शुरू की जा रही है।

खेलो इंडिया मिशन के लिए 2026-27 से 2030-31 तक 29054 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशंस के लिए 7387 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं। श्रीवास्तव ने नए ढांचे को भारतीय खेल व्यवस्था में बड़ा बदलाव बताते हुए कहा कि इसमें पहले की तुलना में आठ गुना अधिक बजट सपोर्ट और दस गुना ज्यादा खिलाड़ियों को सहायता देने की क्षमता होगी।

गांव से एलीट स्तर तक पूरा सिस्टम

श्रीवास्तव ने नए मॉडल को 720 डिग्री सपोर्ट सिस्टम बताया। इसका उद्देश्य ग्राउंड स्तर पर प्रतिभा पहचानने से लेकर कोचिंग, ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, स्पर्धाऔर उच्च्त स्तर की तैयारी तक खिलाड़ी को लगातार सहयोग देना है।

नए मिशन में कोच और सपोर्ट स्टाफ के लिए 748 करोड़ रुपये रखे गए हैं। साथ ही नेशनल कोच एक्रिडिएशन बोर्ड बनाने की योजना है। स्पोर्ट्स साइंस को भी हाई परफॉरमेंस सिस्टम का अहम हिस्सा बनाया जाएगा, जिसके तहत खेल वैज्ञानिक को तैयार कर SAI के नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस और एकेडमिक्स से जोड़ा जाएगा।

हर जिले तक पहुंचेगा खेलो इंडिया

सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में 1066 खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। इन सेटरों में 40 से अधिक खेलों के 28234 से ज्यादा खिलाड़ी ट्रेनिंगले रहे हैं। यहां पुराने चैम्पियन एथलीटों को कोच के रूप में भी जोड़ा जा रहा है।

सरकार अब डिस्ट्रिक्ट लेवल स्पोर्ट्स स्कूल की दिशा में भी आगे बढ़ रही है, जहां बच्चों को पढ़ाई और खेल प्रशिक्षण एक साथ मिल सके। यह पहल उन परिवारों की चिंता को दूर करने में मदद कर सकती है जो खेल को करियर के तौर पर सुरक्षित विकल्प नहीं मानते।

गांव-गांव तक होगी प्रतिभा की तलाश

नए मिशन में प्रतिभा की पहचान को भी ग्रासरूट तक ले जाने की योजना है। टैलेंट स्काउट और जोनल समितियों के जरिए दूरदराज के इलाकों से प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी और वैज्ञानिक शारीरिक मूल्यांकन के आधार पर उन्हें खेलो इंडिया सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

मयंक श्रीवास्तव के अनुसार भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर या फंडिंग नहीं, बल्कि स्पोर्टिंग कल्चर तैयार करना भी है। कई परिवार अब भी बच्चों को खेल की बजाय पढ़ाई में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में खेलो इंडिया मिशन का लक्ष्य एक ऐसा रास्ता तैयार करना है, जहां किसी बच्चे की प्रतिभा गांव में पहचानी जाए और उसे आगे चलकर उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए जरूरी ट्रेनिंग, शिक्षा और सपोर्ट मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+