लियोनेल मेसी को जान से मारने की थी प्लानिंग, वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद आई हैरान करने वाली रिपोर्ट
Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में दुनिया की नजरें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहती हैं। कौन गोल करेगा, कौन टीम को जीत दिलाएगा और कौन ट्रॉफी उठाएगा, इन सवालों के बीच सुरक्षा व्यवस्था भी उतनी ही बड़ी चुनौती होती है। 2026 वर्ल्ड कप के दौरान भी कुछ ऐसे मामले सामने आए, जिन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी, मेसी को मारने केए साजिश चल रही थी।
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया। एफ़बीआई और दूसरी पुलिस एजेंसियों के अनुसार टूर्नामेंट के दौरान मेसी को लेकर कई गंभीर धमकियां मिली थीं। इनमें कुछ धमकियां ऐसी थीं, जिनमें स्टेडियम के अंदर विस्फोटक हमले तक की बात कही गई थी।

एक फोन कॉल ने बढ़ा दी थी चिंता
अर्जेंटीना और जॉर्डन के बीच डलास में मुकाबला होना था। मैच से पहले एक शख्स ने कथित तौर पर डलास एयरपोर्ट से संपर्क किया। उसने दावा किया कि वह दो अन्य लोगों के साथ स्टेडियम की ओर जा रहा है।
मामला इसलिए गंभीर था क्योंकि उस व्यक्ति ने अपने पास घरेलू बम और AR-15 राइफल होने की बात कही थी। उसने पुलिस अधिकारियों और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को निशाना बनाने की धमकी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान मेसी का नाम भी लिया गया।
अटलांटा में भी आया चौंकाने वाला अलर्ट
मेसी को लेकर एक और मामला अर्जेंटीना के मिस्र के खिलाफ मैच से पहले सामने आया। अटलांटा में होने वाले इस मुकाबले से पहले एक एक्स यूजर ने कथित तौर पर स्टेडियम में घुसकर मेसी पर हमला करने की धमकी दी।
रिपोर्ट में दावा किया गया कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपने शरीर पर चार विस्फोटक बांधकर स्टेडियम में पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।
रोनाल्डो पर भी थी नजर
वर्ल्ड कप में सुरक्षा एजेंसियों की चिंता सिर्फ मेसी तक सीमित नहीं थी। पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर भी एक मामला सामने आया। फीफा के एक कर्मचारी ने 14 जून को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी दी थी। वह व्यक्ति रोनाल्डो के होटल और उनके ठहरने की जगह से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहा था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को 16 जून को उसी होटल से गिरफ्तार कर लिया, जहां पुर्तगाल की टीम ठहरी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications
