खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आर माधवन के बेटे ने गाड़े झंडे, तैराकी में बड़ी संभावना बनकर उभरे हैं वेदांत
वेदांत पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे होनहार तैराकों में से एक बन गए हैं और पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के कई पुरस्कार जीत चुके हैं।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में भी अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुके आर माधवन इस समय अपने बेटे वेदांत पर गर्व महसूस कर रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश में माधवन के बेटे वेदांत को पांच गोल्ड मेडल और दो सिल्वर मेडल मिले।
माधवन ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ खुशखबरी साझा की। उन्होंने लंबी एथलेटिक कद-काठी के बेटे की मेडल और ट्रॉफी के साथ कई सारी फोटो शेयर करते हुए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की तारीफ की जिसमें सबसे ज्यादा मेडल अपेक्षा फर्नांडीज ने जीते। उन्होंने 6 गोल्ड, 1 सिल्वर जीता और माधवन ने फिर वेदांत का नाम लिया। उन्होंने इस दौरान कोचों व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का भी शुक्रिया अदा किया।
माधवन ने अगली पोस्ट में जानकारी दी कि वेदांत ने 100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर तैराकी में गोल्ड और 400 मीटर और 800 मीटर में सिल्वर जीता।
इस उपलब्धि के बारे में जानने के बाद, फिल्म उद्योग के सदस्यों सहित सोशल मीडिया यूजर्स ने वेदांत को बधाई की शुभकामनाएं दीं। यह अपने आप में हैरानी भरी बात है कि एक अभिनेता का बेटा हीरो बनने की जगह खेलों को लेकर सीरियस है। अक्सर खिलाड़ियों के बच्चे भी आजकल सोशल मीडिया पर खुद को हीरो से कम नहीं समझते पर वेदांत का प्रदर्शन ताजा हवा के झोंके के जैसा है जिसके दम पर वे पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे होनहार तैराकों में से एक बन गए हैं और पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के कई पुरस्कार जीत चुके हैं।
कोपेनहेगन में डेनिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता में, वेदांत ने स्थानीय तैराक अलेक्जेंडर एल ब्योर्न को हराकर पुरुषों की 800 मीटर फ़्रीस्टाइल प्रतियोगिता में गोल्ड जीता था। उन्होंने इससे पहले इसी मीट में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में सिल्वर जीता था। वेदांत ने इससे पहले मार्च 2021 में लातविया ओपन में ब्रॉन्ज जीता था और पिछले साल जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में सात मेडल (चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज) हासिल किए थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications