Khel Ratna Prize Money: खेल रत्न पुरस्कार में कितनी धन राशि मिलती है? चार गुना बढ़ गई रकम

Khel Ratna Prize Money: खेलों में भारत के नाम करने वाले प्लेयर्स को खेल रत्न दिया जाता है। इस बार के मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड्स की घोषणा खेल मंत्रालय की तरफ से कर दी गई है। चार भारतीय प्लेयर्स को यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिलेगा। चारों ने अपने गेम से दिल जीतने का काम किया है।

खेल रत्न खास अवॉर्ड तो होता ही है, इसके अलावा इसमें इनामी राशि भी दी जाती है। बड़ी रकम इसके लिए मिलती है। सम्मान के साथ रकम मिलने से इसमें चार चाँद लग जाते हैं। हालांकि पहले प्राइज मनी कम मिलती थी लेकिन मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में इसे बढ़ा दिया।

Khel Ratna Prize Money

Khel Ratna Prize Money कितनी होती है

खेल रत्न पाने वाले प्लेयर्स को अब 25 लाख रुपये की रकम दी जाती है। पहले यह राशि सिर्फ 7.5 लाख रुपये हुआ करती थी। इसके अलावा खेल रत्न पाने वाले प्लेयर्स को सम्मानित करने के लिए मेडल भी दिया जाता है। इसके साथ ही एक प्रमाण पत्र भी दिया जाता है।

Khel Ratna Prize Money में बढ़ी रकम

उल्लेखनीय है कि साल 2020 तक खेल रत्न जीतने वाले प्लेयर को साढ़े सात लाख रुपये ही बतौर इनामी राशि मिला करते थे। इसके बाद सरकार ने इसे लगभग चार गुना तक बढ़ा दिया। इससे यह रकम 25 लाख तक पहुँच गई। पहले मनु भाकर का नाम नोमिनेट होने वाले प्लेयर्स में नहीं आया था, इससे बवाल हुआ था। अब उनको फाइनल लिस्ट में जगह मिल गई है। खेल रत्न अवॉर्ड 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में दिए जाएँगे।

मनु भाकर ने किया था धमाका

पेरिस ओलंपिक के दौरान मनु भाकर ने दो बार धांसू प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया था। मनु भाकर ने शूटिंग में पिस्टल इवेंट के सिंगल इवेंट में मेडल हासिल करने के अलावा मिक्स्ड इवेंट में मेडल जीता। उधर डी गुकेश शतरंज में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैम्पियन बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+