अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में अंतिम पंघाल ने रचा इतिहास, सविता 62 किग्रा में बनीं वर्ल्ड चैंपियन

Junior Wrestling World Championships: विश्व अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कमाल कर दिया। हरियाणा के हिसार की रहने वाली अंतिम पंघाल ने लगातार दूसरी बार अंडर-20 विश्व चैंपियन जीतकर इतिहास रच दिया है। दूसरी तरफ रोहतक की सविता ने 62 भार वर्ग में गोल्ड जीतने का कारनामा किया। इन दोनों ही महिला खिलाड़ियों ने देश का नाम रौशन करने का काम किया।

इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा: कुश्ती के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत की बेटियों ने अंडर-20 विश्व टीम चैंपियनशिप को अपने नाम किया। शुक्रवार देर रात शुक्रवार को 53 भार वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की मारिया येफरेमोवा को 4-0 से भारतीय महिला खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता। दूसरी तरफ सविता ने वेनेजुएला की पाओला मेंटोरो चिरिनोस को तकनीकि दक्षता के आधार पर हराने का कारनामा किया।

Wrestling World Championships 1

गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट: विश्व अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में मोहित कुमार ने पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 61 किग्रा में गोल्ड जीता। प्रिया मलिक महिला 76 किग्रा में गोल्ड लेने में सफल रही। अंतिम पंघल ने महिला 53 किग्रा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सविता महिला 62 किग्रा में गोल्ड पर कब्जा जमाया। सागर जगलान ने पुरुषों की फ़्रीस्टाइल में 79 किग्रा सिल्वर मेडल हासिल किया।

सिल्वर ब्रॉन्ज पर भी जमाया कब्जा: अंतिम पंघल ने महिला 65 किग्रा में सिल्वर मेडल जीतीं। जयदीप पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 74 किग्रा में ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहे। दीपक चहल पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 97 किग्रा में ब्रॉन्ज अपने नाम किया। रजत रूहल ने पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 125 किग्रा में ब्रॉन्ज जीता। आरजू ने महिला 68 किग्रा में ब्रॉन्ज लेने में सफल रही। वहीं रीना ने महिला 57 किग्रा में ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+