जॉन अब्राहम को मनु भाकर का ओलंपिक मेडल हाथ में लेना पड़ा भारी! आखिर क्यों मच गया इतना बवाल
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने हाल ही में ओलंपिक डबल कांस्य पदक विजेता मनु भाकर से मुलाकात की और बुधवार को उनके साथ एक फोटो शेयर की। इस दौरान उन्हें इसके लिए तारीफ कम और आलोचनाओं का सामना ज्यादा करना पड़ा, क्योंकि ऐसे यूजर्स की संख्या बहुत ज्यादा थी, जिन्हें मनु द्वारा जीता गया मेडल एक्टर के हाथ में पसंद नहीं आया।
यूजर्स ने की एक्टर की जमकर आलोचना
दरअसल, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मनु भाकर का मेडल हाथ में लेने के लिए एक्टर की जमकर आलोचना की। एक यूजर ने लिखा था, 'आपको उनके द्वारा जीता गया पदक नहीं पकड़ना चाहिए था!' जबकि एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'किसी को भी पदक को छूने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।' एक अन्य ने लिखा, 'मेडल ऐसे किसी को मत दो मनु, ये आपकी मेहनत है।' इस तरह के अलग-अलग आलोचनाओं के रिएक्शन की भरमार है।

मनु भाकर का मेडल थामे नजर आए जॉन
बुधवार की सुबह, जॉन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खुशनुमा तस्वीर शेयर की, जिसमें वह भाकर के साथ पोज दे रहे हैं। जहां चैंपियन को अपना एक पदक थामे देखा जा सकता है, वहीं दूसरा पदक जॉन के हाथ में था। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, मनु भाकर और उनके प्यारे परिवार से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है!
ये भी पढ़िए- Olympics 2024: पहलवान अंतिम पंघाल ने हर आरोप का दिया जवाब! बताया बहन को क्यों पकड़कर ले गई पुलिस
ओलंपिक में मनु भाकर ने बढ़ाया भारत का मान
भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में एक नहीं बल्की दो मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने निशानेबाजी में इतिहास रच दिया क्योंकि वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीते- पहला- 25 मीटर महिला पिस्टल शूटिंग इवेंट में तीसरा स्थान हासिल करके और दूसरा महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल करके।












Click it and Unblock the Notifications