Olympics 2024: पहलवान अंतिम पंघाल ने हर आरोप का दिया जवाब! बताया बहन को क्यों पकड़कर ले गई पुलिस

पेरिस ओलंपिक के महिला कुश्ती इवेंट में भारत के लिए पिछले 24 घंटे काफी निराशाजनक रहे हैं। इस दौरान विनेश फोगट को फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया, इस दर्द से बाहर नहीं निकल पाए कि अंतिम पंघाल की ओर से निराशा की एक और खबर मिल गई।

दरअसल, हरियाणा की रहने वाली अंतिम पंघाल का बुधवार को तुर्की की खिलाड़ी जेनिप येतगिल से मैच हार गईं। अंतिम को 10-0 से बुरी हार का सामना करना पड़ा। इस झटके के बाद अंतिम तब और टूट गईं जब उन्हें ये सुनने को मिला की अंतिम और उनकी बहन को पुलिस पकड़कर ले गई है।

Antim Panghal

अंतिम ने अफवाहों पर लगाया विराम
अंतिम ने अब इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। अंतिम ने एक वीडियो जारी कर कहा कि, 'मेरा दिन अच्छा नहीं होने के कारण में हार गई। ये बातें चल रही हैं कि अंतिम की बहन को पुलिस पकड़कर ले गई है, अंतिम को पुलिस पकड़कर ले गई है, ऐसा कुछ नहीं है, कल इवेंट में हारने के बाद मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद मेरी बहन जहां होटल में रहती है, वहां लाने के लिए बोल रही थी। इसके बाद में परमिशन लेकर अपनी बहन के साथ होटल में पहुंच गई।'

बताया बहन को पुलिस क्यों लेकर गई
उन्होंने आगे बताया कि, 'यहां आने के बाद मुझे मेरे सामान की जरूरत थी, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण मेरी बहन मेरा ओलंपिक का कार्ड लेकर खेल गांव चली गई, जहां उसने ये पूछ लिया कि ये मेरी बहन का कार्ड है और क्या मैं अपनी बहन का सामान ले सकती हूं। पुलिस ने मेरी बहन से मेरा कार्ड ले लिया और वेरिफेकेशन के लिए पुलिस स्टेशन लेकर गए थे, जिसके बाद बहन को पुलिस ने पूछताछ के बाद वापस घर भेज दिया और कुछ नहीं हुआ था।'

झगड़े को लेकर किया खुलासा
उन्होंने झगड़े को लेकर चल रही खबरों पर कहा कि, 'बोल रहे हैं कि कोच ने गाड़ी वालों के साथ झगड़ा किया। उन्होंने कहा हमने कैब बुक कि लेकिन भाषा अलग होने के कारण थोड़ी दिक्कत हो गई। हम गाड़ी वाले को बोल रहे थे कि हमारे पास ज्यादा यूरो नहीं है होटल से लेकर आते हैं, लेकिन रूम ज्यादा ऊपर होने के कारण थोड़ी देरी हो गई, एक दूसरे की भाषा समझ न आने के कारण हमारा कैब वाले के साथ झगड़ा हो गया था, लेकिन जैसी बातें फैलाई जा रही हैं, ऐसा कुछ नहीं हुआ था। आप सभी से विनती है ऐसी बातें मत फैलाएं मेरा दिन पहले ही खराब हो गया है प्लीज मेरा साथ दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+