IPL 2026 के बीच खेल जगत में पसरा मातम! दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का निधन, फैंस की आंखें नम
Gilbertson Sangma Death News: पूरे देश में मौजूदा समय में आईपीएल का खुमार चढ़ा हुआ है। लेकिन इस बीच खेल जगत से एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है। 70 और 80 के दशक के असम के रहने वाले दिग्गज फुटबॉलर गिलबर्टसन संगमा का शनिवार 4 अप्रैल गुवाहाटी में उनके घर पर निधन हो गया। 71 वर्षीय संगमा पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों और भूलने की बीमारी से जूझ रहे थे।
'मैन विद द गोल्डन बूट' के नाम से थे मशहूर (Gilbertson Sangma Death News)
जिस दौर में भारतीय घरेलू फुटबॉल पर बंगाल और केरल की टीमों का दबदबा हुआ करता था। उस समय गिलबर्टसन संगमा ने असम को फुटबॉल मानचित्र पर नई पहचान दिलाई। उनकी निरंतरता और खेल की समझ के कारण उन्हें 'मैन विद द गोल्डन बूट' कहा जाता था। 1974 और 1975 के संतोष ट्रॉफी सीजन में उनके प्रदर्शन ने केरल जैसी मजबूत टीम को धूल चटाई और असम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया।

करियर में हासिल की थी बड़ी उपलब्धि
अपने करियर के चरम पर उन्होंने इंडोनेशिया और थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। संगमा का फुटबॉल से नाता सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं था। वे असम पुलिस बल में सक्रिय सेवा में थे और पुलिस की फुटबॉल टीम को भी उन्होंने अपनी प्रतिभा से सींचा। खेल के प्रति उनके अटूट समर्पण के लिए साल 2022 में उन्हें असम के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'असम सौरभ' से नवाजा गया था।
बीसीसीआई ने जताया शोक
रिटायरमेंट के बाद भी वे फुटबॉल के प्रचार-प्रसार में लगे रहे और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहे। संगमा के निधन की खबर मिलते ही खेल प्रेमियों और दिग्गजों में शोक की लहर दौड़ गई। बीसीसीआई (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि फुटबॉल का एक महान सितारा चला गया... वे बोरदोलोई ट्रॉफी के सुनहरे दिनों के अघोषित ब्रांड एंबेसडर थे। उनकी 'सुपरस्टारडम' की कमी हमेशा खलेगी।












Click it and Unblock the Notifications