WFI के लिए तीन सदस्यों की समिति गठित, भारतीय ओलंपिक संघ का ऐलान
WFI: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के नए अध्यक्ष को बर्खास्त करने के बाद अब एक नया डेवलपमेंट देखने को मिला है ओलंपिक संघ ने रेसलिंग फेडरेशन का कामकाज देखने के लिए 3 सदस्यों की एक एड हॉक समिति गठित की है। यह समिति फ़िलहाल फेडरेशन का कम देखेगी।
आईओए की तरफ से कहा गया है कि खिलाड़ियों के लिए उचित गेम की सुनिश्चितता और पारदर्शिता के लिए समिति का गठन किया गया है। आईओए ईसी मेम्बर भूपेन्द्र सिंह बाजवा, एमएम सौम्या और मंजूषा कंवर को तीन सदस्यीय कमिटी में शामिल किया गया है।

इस समिति को फेडरेशन के कार्यों को सुपरवाइज करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें इवेंट्स में एथलीटों की हिस्सेदारी और स्पोर्ट्स गतिविधियों के ऊपर ध्यान देना सुनिश्चित किया गया है। बैंक खाते, वेबसाईट का काम आदि चीजें भी यह समिति देखने वाली है।
गौरतलब है कि नए अध्यक्ष संजय सिंह का विरोध करते हुए पहलवानों ने अपने पुरस्कार वापस देने की घोषणा की थी। खेल मंत्रालय की तरफ से एक्शन लिया गया और इस मामले में तुरंत कार्रवाई की गई तथा फेडरेशन को भंग करने का फैसला लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications