भारत की टॉप MMA फाइटर ऋतु फोगाट की वापसी, अगले माह होंगे 7 धमाकेदार मुकाबले
ONE Championship द्वारा अगले महीने एक ऐसे धमाकेदार इवेंट ONE 173 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें एक-दो नहीं बल्कि सात ब्लॉकबस्टर वर्ल्ड चैंपियन मैच देखने को मिलेंगे। संगठन के इतिहास के सबसे बड़े इवेंट में किकबॉक्सिंग, MMA और मॉय थाई के खिताबी मुकाबलों को जगह दी गई है।
इस लाजवाब इवेंट का आयोजन रविवार, 16 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो में किया जाएगा। इसके मेन इवेंट में मौजूदा चैंपियन की टक्कर अंतरिम चैंपियन से होगी और जीतने वाला फाइटर डिविजन का निर्विवादित चैंपियन कहलाएगा। इसके लिए थाईलैंड के महान स्ट्राइकर सुपरबोन का सामना जापानी किकबॉक्सर मासाकी नोइरी से फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा।

इस चैंपियनशिप फाइट से ठीक पहले दो भारी-भरकम हेवीवेट धुरंधर एक बार फिर रीमैच में भिड़ते हुए नजर आएंगे। मौजूदा ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ओमार केन अपने खिताब को रूस के खतरनाक फाइटर और दो डिविजन के चैंपियन एनातोली मालिकिन के खिलाफ बचाने उतरेंगे।
वहीं मॉय थाई मार्शल आर्ट के सबसे बड़े नाम रोडटंग जित्मुआंगनोन का सामना अपने हमवतन दिग्गज फाइटर नोंग-ओ हामा से फिलहाल रिक्त पड़ी फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।
नॉन टाइटल मैचों में भी ढेर सारे दिग्गज
सात वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों के अलावा भी इस यादगार इवेंट के अन्य मैचों में एक्शन की कोई कमी नही रहेगी। मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA में वर्ल्ड चैंपियन रह चुकीं स्टैम्प फेयरटेक्स का सामना किकबॉक्सिंग फाइट में घरेलू सुपरस्टार काना से होगा। वहीं जापान के स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स जैसे टकेरु सेगावा, युकी योज़ा और रूकिया एनपो अपनी ताकत दिखाएंगे।
भारत की नंबर 1 MMA फाइटर ऋतु फोगाट भी इसी इवेंट में करेंगी वापसी
भारतीय MMA की ध्वजवाहक और सबसे बड़ी सुपरस्टार ऋतु फोगाट इस साल के अपने दूसर मैच के लिए वापस आ रही हैं और उनका सामना जापान की मशहूर फाइटर इत्सुकी हिराटा से एटमवेट MMA फाइट में होगा। हिराटा ने हाल ही में भारत की आरती खत्री को पटखनी दी थी, तो ऐसे में फोगाट का लक्ष्य जीत के साथ-साथ अपने देश की फाइटर की हार का हिसाब बराबर करने का होगा।












Click it and Unblock the Notifications