Paris Olympics: 21वीं सदी में भारत को कितने मेडल मिले? 2004 से लेकर 2024 तक के सभी ओलंपिक पदक

पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल का अभियान समाप्त हो गया लेकिन गोल्ड मेडल का सपना इस बार पूरा नहीं हो पाया। टोक्यो में भारत को एक गोल्ड मेडल हासिल हुआ था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में गोल्ड मेडल हासिल कर धमाका किया था।

इक्कीसवीं सदी की अगर बात की जाए तो भारत को दो गोल्ड मेडल हासिल हुए हैं। देखा जाए, तो भारत के पास इस सदी में गोल्ड मेडल का अकाल रहा है। इससे पहले भारत ने गोल्ड मेडल कई बार जीते थे और हॉकी में ही ये सभी मेडल देखने को मिले थे।

olympic medalists

साल 2004 में एथेंस ओलंपिक हुआ था और भारत ने पूरे आयोजन के दौरान महज एक ही मेडल अपने नाम किया था। उस समय राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को शूटिंग में सिल्वर मेडल मिला था। इसके अलावा पूरा इवेंट भारत के लिए खाली ही गया था।

साल 2008 का ओलंपिक भारत के लिए गोल्ड मेडल वाला रहा था। इस बार भी शूटिंग में मेडल आया और यह गोल्ड था। भारत के लिए अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था। बीजिंग में हुए इन खेलों में विजेंद्र सिंह ने मुक्केबाजी और सुशील कुमार रेसलिंग ने कांस्य पदक हासिल किया था।

इसके बाद साल 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में 2 सिल्वर और 4 कांस्य पदक मिले थे। सुशील कुमार और विजय कुमार ने क्रमशः रेसलिंग और शूटिंग में सिल्वर जीता था। साइना नेहवाल ने बैडमिंटन और मैरीकोम ने मुक्केबाजी में कांस्य जीता। गगन नारंग ने शूटिंग और योगेश्वर दत्त ने रेसलिंग में कांस्य पदक जीता।

रियो में खेले गए 2016 के ओलंपिक में भारत को 1 सिल्वर और 1 कांस्य सहित सिर्फ दो मेडल मिले। पीवी सिन्धु ने बैडमिंटन में सिल्वर जीता। साक्षी मलिक ने रेसलिंग में कांस्य पदक जीता। इसके बाद टोक्यो में 2021 में नीरज ने गोल्ड जीता और भारत को कुल सात पदक मिले। रवि दहिया को सिल्वर मिला। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीता। पीवी सिन्धु को कांस्य पदक मिला। हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। लवलीना ने मुक्केबाजी और बजरंग पूनिया ने रेसलिंग में कांस्य पदक जीता।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को कुल 6 मेडल मिले। नीरज चोपड़ा ने जैवेलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। उनके अलावा शूटिंग में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता। मनु और सरबजोत ने मिलकर मिक्स्ड इवेंट में कांस्य पदक जीता। स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में कांस्य पदक जीता। हॉकी टीम ने कांस्य और अमन सहरावत ने रेसलिंग में कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह पिछले गेम्स की तुलना में भारत को एक मेडल कम मिला। 2004 से लेकर 2024 तक भारत को कुल 25 मेडल मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+