रवि दहिया हुए एशियन गेम्स से बाहर, ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट को महाराष्ट्र के पहलवान ने ट्रायल में हराया
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को बगैर ट्रायल के एशियन गेम्स में भेजे जाने को लेकर उठे विवाद के बीच एक बड़ी खबर हो चुकी है। एशियाई खेलों (Asian Games) के ट्रायल में भारत के ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया (Ravi Dahiya) एशियन गेम्स के ट्रायल से हारकर बाहर हो गए हैं।
इसके साथ ही रवि का एशियाई खेलों में जाने का सपना भी टूट गया है। इससे पहले कुछ पहलवानों ने मुखर आवाज में कहा था कि देश में ऐसे कई पहलवान हैं जो बजरंग और विनेश को हरा सकते हैं।

इस संदर्भ में रवि दहिया की खबर चौंकाने और आंख खोलने वाली है। वे 57 किग्रा भारवर्ग में आतिश टोडकर के हाथों बाहर हो गए। आतिश ने जैसे भी भारत के स्टार पहलवान को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हराया, वैसे ही हलचल मच गई।
अपने बेहतरीन खेल के चलते विरोधियों पर भारी पड़ने वाले रवि दहिया के खिलाफ महाराष्ट्र के टोडकर ने शानदार और बेहतरीन दांव लगाए। रवि दहिया की ये हार अप्रत्याशित है लेकिन उनकी इंजरी के बाद की वापसी को देखते हुए समझा जा सकता है कि उनके लिए पिछले कुछ महीने इतने आसान नहीं रहे।
दहिया ने इस साल घुटने के एसीएल और एमसीएल लिगामेंट में चोट के बाद कंपीट नहीं किया था। ये दोनों ही लिगामेंट मरम्मत होने में वक्त लेते हैं। पर ट्रायल में सबको दहिया की जीत की उम्मीदें थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- नमस्ते इंडिया! गिल, ईशान, जायसवाल ने की त्रिनिदाद एंड टोबैगो की मिस वर्ल्ड से मुलाकात
रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद गोल्ड ना जीतने के प्रति अपनी गहरी निराशा जताई थी। वे एशियाई खेलों में भी पदक नहीं जीत पाए हैं। ये सपना फिलहाल अधूरा रहेगा। रवि को एक बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मिला था।












Click it and Unblock the Notifications