भारतीय वेटलिफ्टर संजीता चानू 4 साल के लिए बैन, जीता हुआ मेडल वापस छीना गया
पिछले साल हुए डोपिंग टेस्ट में संजीता चानू फेल हो गईं थी। इसके बाद उनके ऊपर कार्रवाई होने की संभावना पहले से ही थी।

Sanjita Chanu banned for 4 years: भारतीय वेटलिफ्टिंग जगत में एक बड़ा डेवलपमेंट सामने आया है। राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाली संजीता चानू के ऊपर बैन लग गया है। डोपिंग टेस्ट में फेल हो जाने के कारण उनके ऊपर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने यह एक्शन लिया है। नाडा द्वारा किये गए डोपिंग टेस्ट में संजीत फेल हो गईं थी। इसके बाद अब उनके ऊपर कार्रवाई करते हुए चार साल का बैन लगा दिया गया है।
पिछले साल गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों के दौरान संजीत का डोप टेस्ट किया गया था। उनके सैम्पल में प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाये गए थे। एनाबोलिक स्टेरॉयड ड्रोस्तानोलोन मेटाबोलाइट को प्रतिबंधित सूची में शामिल किया गया है। संजीता चानू को बैन करने के बारे में जानकारी वेटलिफ्टिंग महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव ने दी है। उन्होंने कहा कि चानू के उपर चार साल का बैन लगाया गया है और राष्ट्रीय खेलों में जीता गया पदक भी वापस ले लिया गया है। संजीता के लिए यह बड़ा झटका है।
गौरतलब है कि संजीता चानू ने साल 2014 में ग्लास्गो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वह यहाँ भी नहीं रुकीं। लगातार दो राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने सोने पर कब्जा जमाया। साल 2018 में गोल्डकोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी संजीता चानू ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस तरह उन्होंने दो बार देश के लिए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संजीता चानू की तरफ से अभी तक इस मामले पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications