Paris Olympics: 28 वर्षीय भारतीय गोल्फर की माँ की ख़ुशी का नहीं ठिकाना, जानें बेटे के पहले ओलंपिक पर क्या कहा
Paris Olympics 2024: भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा के परिवार के लिए इससे बड़ी ख़ुशी की बात नहीं हो सकती कि उनका बेटा पहले ओलंपिक में खेलने वाला है। शुभंकर इन गेम्स में अपना डेब्यू कर रहे हैं। उनकी उम्र इस समय 28 साल है। गगनजीत भुल्लर भी भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। पुरुष वर्ग का इवेंट 1 अगस्त को होना है।
महिला वर्ग में अदिति अशोक और दीक्षा डागर भी हैं, दोनों के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। उनका इवेंट 7 अगस्त से शुरू होना है। पेरिस में मौजूद शुभंकर का परिवार काफी खुश हैं। उन्होंने शुभंकर के ओलंपिक में खेलने को अपनी सबसे बड़ी ख़ुशी बताया।

वनइंडिया की सहयोगी वेबसाईट मायखेल की विशेष संवाददाता परिधि भनोट से पेरिस में बात करते हुए शुभंकर की बहन वंदना शर्मा ने कहा "हम यहां आकर बहुत खुश हैं। उन्होंने मैदान में काफी कुछ किया है। पिछले साल उन्होंने ब्रिटिश ओपन में अब तक का सर्वोच्च स्थान हासिल किया था जो भारत ने कभी दर्ज किया था। अब वह पूरे दल के साथ आए हैं। सभी यहाँ आकर बहुत खुश हैं।
शुभंकर की माँ ने कहा कि हम यहाँ आकर बहुत खुश हैं और यह एक सपना सच होने जैसा है। मैं भारतीय दल के सभी एथलीटों को शुभकामनाएं देती हूँ। स्कॉटलैंड में शुभंकर का अच्छा प्रदर्शन रहा था और अब हम यहाँ हैं। यह वास्तव में एक सपना सच होने जैसा है।
अंडरडॉग होने के बाद भी शुभंकर शर्मा ने फैन्स में मेडल की उम्मीदें जगाई हैं। 173 रैंक के साथ उन्होंने ओलंपिक में जगह हासिल की है और उनके साथ गगनजीत भुल्लर की रैंक 295 है। दोनों मिलकर भारतीय उम्मीदों को बरकरार रखेंगे। महिला वर्ग में टोक्यो में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली अदिति अशोक से उम्मीदें रहेंगी।
छोटी उम्र में ही गोल्फ के प्रति आकर्षित हुए शुभंकर का ओलंपिक सफर काफी शानदार रहा है। उनका जन्म 21 जुलाई 1996 के झांसी में हुआ था। 16 वर्ष की उम्द में उन्होंने 2013 में प्रोफेशनल गोल्फ में कदम रख दिया था। साल 2018 में उन्होंने जोबर्ग ओपन जीता और बाद में यूरोपियन टूर जीतने वाले सबसे युवा भारतीय गोल्फर बन गए।












Click it and Unblock the Notifications