वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के Gold जीतने पर Indian Army को भी हुआ गर्व, बताया क्यों खास है ये पल?
World Athletics Championships 2023: हंगरी के बुडापेस्ट में स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। 25 साल के चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने हैं। उन्होंने 88.17 मीटर का थ्रो करते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के अलावा भारतीय सेना ने भी उन्हें बधाई दी है।
नीरज ने 40 का साल का स्वर्ण पदक का सूखा किया खत्म
दो साल पहले एथलेटिक्स में देश के पहले ओलंपिक चैंपियन बनने के बाद नीरज भारत के पहले विश्व चैंपियन भी बन गए। उन्होंने अपने भाले से दूसरे ही प्रयास में 88.17 मीटर की दूरी नापकर देश का 40 का साल का स्वर्ण पदक का सूखा खत्म कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर की दूरी नापकर फाइनल में प्रवेश किया था। साथ ही उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक का भी टिकट कटा लिया था।

भारतीय सेना ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई
इस खास मौके पर भारतीय सेना ने ट्विटर (अब एक्स) पर लिखा, 'नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर हमें गर्व कराया। भारतीय सेना बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भाला फेंक में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतने वाले सूबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई देती है।'
सेना के लिए क्यों खास है ये पल
वैसे तो देश को देश को गौरवान्वित कराने वाला हर खिलाड़ी भारत के लिए खास है, लेकिन ये पर भारतीय सेना के लिए और भी ज्यादा खास इसलिए हो जाता हैं, क्योंकि नीरज चोपड़ा सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ी द्वारा गोल्त जीतना सेना के लिए भी गर्व का दिन है।
विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय
भारतीय नीरज विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने पिछली बार रजत जीतकर भी इतिहास रचा था। वह ऐसा करने वाले भी पहले भारतीय बने थे। उनसे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लंबी कूद में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थीं।












Click it and Unblock the Notifications