'गोल्डन गर्ल' निकहत हैं सलमान खान की बड़ी फैन, कहा-'शायद वो मेरा ही इंतजार कर रहे हैं'

नई दिल्ली, 20 मई। आज भारत के बच्चे -बच्चे की जुबान पर निकहत जरीन का नाम है और हो भी क्यों ना, वजह भी तो खास है। उन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतकर सफलता का स्वर्णिम इतिहास तो लिखा ही है, साथ ही विश्वपटल पर भारत को इतराने का एक और मौका जो दिया है।

'करीबी रिश्तेदारों के तानों को भी सहना पड़ा'

'करीबी रिश्तेदारों के तानों को भी सहना पड़ा'

आज हर हिंदुस्तानी अपनी इस होनहार बेटी की दिल से तारीफ कर रहा है। लेकिन निकहत का यहां तक तका सफर बिल्कुल आसान नहीं था। बॉक्सिंग की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए जहां उन्हें साथी खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी वहीं साथ-साथ उन करीबी रिश्तेदारों के तानों को भी सहना पड़ा जो कि उनके छोटे कपड़ों पर उंगली उठाते थे।

निकहत ने जीता सोना

निकहत ने जीता सोना

सोना जीतने के बाद निकहत ने इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत की और अपने जीवन से जुड़ी खास बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'वो अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हैं कि उन्हें आशावादी सोच वाले माता-पिता मिले। आपको बता दें कि निकहत के पिता मोहम्मद जमील खुद फुटबॉल और क्रिकेट खेला करते थे, उनका रूझान शुरू से ही खेल के प्रति था और इसलिए वो भी चाहते थे कि उनकी चार बेटियों में से कोई भी खेल में अपना करियर चुने और उनका ये सपना निकहत ने पूरा किया।'

'कपड़ों और शार्टस को देखकर मुझे ताना मारा करते थे'

'कपड़ों और शार्टस को देखकर मुझे ताना मारा करते थे'

निकहत ने कहा कि 'पापा जब मुझे बचपन में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग देते थे तो कुछ रिश्तेदार मेरे लड़कों वाले कपड़ों और शार्टस को देखकर मुझे ताना मारा करते थे लेकिन पापा कहते थे कि हमें किसी की परवाह नहीं करनी हैं और मैं फिर सारा ध्यान अपने खेल पर लगा देती थी।'

एक दिन Twitter पर Trend होना चाहती थी

एक दिन Twitter पर Trend होना चाहती थी

निकहत ने कहा कि 'उनकी दो ही ख्वाहिश थी, जिसमें एक थी कि वो एक दिन Twitter पर Trend हों। जब मैं गोल्ड जीतने के बाद होटल जा रही थी तो मेरी एक दोस्त ने मुझे फोन करके कहा कि आज तुम ट्रेडिंग में हो, मैं बता नहीं सकती हूं कि मैं उस वक्त कितनी खुश हुई थी। जीत के बाद जब पीएम मोदी ने मुझे कॉल किया था तो वो पल भी ऐतिहासिक था। मुझे खुशी हो रही थी कि मैंने अपने देश के लिए कुछ किया है। मेरी एक ख्वाहिश तो पूरी हो गई है, उम्मीद करती हूं की दूसरी भी जल्द पूरी हो जाएगी।'

सुपरस्टार सलमान खान से मिलना चाहती हूं

सुपरस्टार सलमान खान से मिलना चाहती हूं

इसके बाद निकहत ने जब अपनी दूसरी इच्छा के बारे में बताया तो वो काफी हैरत अंगेज और मजेदार था क्योंकि निकहत की दूसरी इच्छा सुपरस्टार सलमान खान से मिलने की है।

'मैं सलमान की Die-Hard फैन हूं'

निकहत ने कहा कि 'मैं सलमान की Die-Hard फैन हूं, फैन क्या कहूं, ऐसा समझ लीजिए कि मुझे लगता है कि शायद वो मेरा ही इंतजार कर रहे हैं इसलिए उन्होंने अब तक शादी नहीं की।' उन्होंने हंसते हुए कहा कि आपको पता है कि मैं 90 वाले सलमान की फैन हूं, जो कि फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में थे यानी कि मासूम वाले सलमान की।

फिल्म 'टाइगर' का बेसब्री से इंतजार

फिल्म 'टाइगर' का बेसब्री से इंतजार

उन्होंने यह भी कहा कि वो उनकी आने वाली फिल्म 'टाइगर' का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। फिलहाल निकहत का पूरा फोकस अभी अपने खेल पर हैं और उन्होंने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य ओलिंपक है। आपको बता दें कि निकहत जरीन ने 2011 में यूथ वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+