VIDEO: Pro Panja League में मचा बड़ा बवाला! दो एथलीट्स में हाथापाई, रेफरी ने किया बचाव!

pro panja league Video: प्रो पंजा लीग (Pro Panja League) में गुरुवार को रोमांच उस वक्त दोगुना हो गया जब मुकाबले के दौरान दो हैवीवेट एथलीट्स आपस में भिड़ गए। यह वाकया तब हुआ जब शेर-ए-लुधियाना टीम के खिलाड़ी सुहेल खान और विपक्षी टीम के खिलाड़ी के बीच मुकाबला चल रहा था। दोनों का वजन 100 किलो से ज्यादा होने की वजह से यह झगड़ा काबू में लाना आसान नहीं था।

दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई (pro panja league Video)

जानकारी के मुताबिक, मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच किसी बात को लेकर तगड़ी बहस हो गई। धीरे-धीरे यह बहस धक्का-मुक्की में बदल गई। गुस्से में तमतमाए दोनों एथलीट्स को अलग करने के लिए रेफरी को बीच-बचाव करना पड़ा। हालांकि, दोनों के गुस्से का आलम यह था कि रेफरी के लिए भी सिचुएशन को कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो गया।

pro panja league 1

वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुहेल खान पूरी तरह गुस्से में दिखाई दे रहे हैं और विपक्षी खिलाड़ी से भिड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच रेफरी लगातार उन्हें शांत करने की कोशिश करते नजर आते हैं। फैंस ने इस घटना पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि ये पंजा लड़ाई है या WWE मैच? तो वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया कि इतना गुस्सा क्यों भाई, गेम है, इंजॉय करो!

तेजी से बढ़ रहा है प्रो पंजा लीग का क्रेज

कई फैंस ने तो यह तक कह दिया कि लीग को अब बाउंसर्स रखने की जरूरत है ताकि ऐसे विवादों को तुरंत कंट्रोल किया जा सके। यह पूरी घटना दिखाती है कि Pro Panja League का रोमांच किस कदर बढ़ चुका है। खिलाड़ियों के बीच यह जोश फैंस के लिए बड़े मनोरंजन का कारण बन रहा है। हालांकि, आयोजकों के लिए यह एक चुनौती भी है कि मैदान पर खेल भावना बनी रहे और विवाद न बढ़ें।

यह मुकाबला Sony Ten 3 (शाम 7 बजे से 9 बजे) और FanCode (शाम 5 बजे से 9 बजे) पर लाइव देखा जा सकता है। प्रो पंजा लीग का यह सीजन लगातार सुर्खियों में है और ऐसे हाई-वोल्टेज ड्रामे ने लीग की लोकप्रियता को और भी बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+