Asia Cup 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें कौन बना कप्तान? जानें कब और कहां होगा पहला मैच
Asia Cup 2025, Hockey Team: हॉकी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टीम की कमान स्टार डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह के हाथों में होगी। 18 सदस्यीय इस स्क्वॉड में युवाओं और अनुभव का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है। भारत इस बार टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगा। भारतीय टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं।
इन टीमों से पूल ए में भारत का मुकाबला (Asia Cup 2025, Hockey Team)
पाकिस्तान के टूर्नामेंट से हटने के बाद भारत को पूल ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 29 अगस्त को चीन के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाकिस्तान से भिड़ेगी। इन दोनों ही टीमों के खिलाफ जीत दर्ज कर भारतीय टीम टूर्नामेंट की शुरुआत दमदार तरीके से करना चाहेगी। बता दें कि हॉकी एशिया कप का आयोजन 29 अगस्त से सात सितंबर के बीच बिहार के राजगीर में होगा।

इन खिलाड़ियों पर जताया गया भरोसा
टीम में गोलकीपर के रूप में कृष्णन पाठक रहेंगे, जबकि सुरज करकेरा बैकअप की भूमिका निभाएंगे। डिफेंस लाइन में हरमनप्रीत के साथ अमित रोहिदास, जगराज सिंह, सुमित, जारमनप्रीत सिंह और संजय जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी शामिल हैं। मिडफील्ड की जिम्मेदारी मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, राजिंदर सिंह और राजकुमार पाल के कंधों पर होगी।
कोच ने कही दिल जीतने वाली बात
वहीं फॉरवर्ड लाइन में मंदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह को मौका दिया गया है। दो रिजर्व खिलाड़ी नीलम संदीप शेष और सिल्वम कार्थी भी स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि हमने ऐसा स्क्वॉड चुना है जो हाई प्रेशर मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना जानता है। एशिया कप हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन दांव पर है। टीम में हर लाइन पर लीडर मौजूद हैं। डिफेंस, मिडफील्ड और अटैक हर जगह हमें मजबूती मिली है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी।












Click it and Unblock the Notifications