Hockey Aisa Cup 2025 Final: एशिया कप फाइनल में भारत की बड़ी जीत, कोरिया को हराकर चौथी बार जीता ख़िताब
Hockey Asia Cup 2025 Final: हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारत का मैच कोरिया से खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने लीड लेने के बाद कोरिया के ऊपर दबाव बना दिया। चीन के खिलाफ मैच में भारत ने 7-0 से जीत दर्ज की थी, उसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए भारत ने कोरिया के खिलाफ पहले मिनट में गोल किया, इसके बाद भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और टाइटल जीत लिया।
मुकाबले में आते ही भारत ने पहले क्वार्टर के शुरुआती मिनट में ही जलवा दिखा दिया, सुखजीत सिंह ने गोल करते हुए भारत को लीड दिला दी। इसके बाद पहले क्वार्टर में दोनों तरफ से कोशिशें हुईं लेकिन कोई गोल नहीं किया जा सका। दूसरे क्वार्टर के दौरान 19वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन कोरिया ने रेफरल लेकर इसे निरस्त करवा दिया।

27वें मिनट में भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने गोल करते हुए बढ़त डबल कर दी। संजय ने लंबा पास काबू में लिया और गेंद को दिलप्रीत की ओर बढ़ा दिया। दिलप्रीत ने दबाव में रहते हुए भी नीचा और जोरदार शॉट मारा, जो सीधा नेट में जाकर लगा और दूसरा गोल हो गया। हाल टाइम तक स्कोर 2-0 था।
Hockey Asia Cup 2025 Final: भारत का जोरदार प्रहार
तीसरे क्वार्टर में 45वें मिनट में एक बार फिर से दिलप्रीत ने गोल कर दिया। हरमनप्रीत ने गेंद को सर्कल के अंदर भेजा, जहां राजिंदर ने हल्की सी टच के साथ उसे दिलप्रीत की ओर मोड़ दिया। दिलप्रीत ने बिना देर किए पहली ही कोशिश में गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इससे स्कोर 3-0 हो गया।
50वें मिनट में अमीत रोहिदास ने इंजेक्शन को अच्छे से कंट्रोल करते हुए गेंद को बाएं निचले कोने में सटीकता से भेज दिया। इस तरह भारत ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया लेकिन अगले ही मिनट सन डैन ने कोरिया के लिए पहला गोल दागकर स्कोर 4-1 पर पहुंचा दिया। इसके बाद इसी स्कोरलाइन से भारत ने चौथी बार टाइटल अपने नाम कर इतिहास रच दिया। कोरिया ने सर्वाधिक 5 बार एशिया कप का खिताब जीता है, भारत दूसरे स्थान पर है।
हॉकी एशिया कप में अब तक के विनर (Hockey Asia Cup)
| वर्ष | विजेता | उपविजेता |
| 1982 | पाकिस्तान | भारत |
| 1985 | पाकिस्तान | भारत |
| 1989 | पाकिस्तान | भारत |
| 1994 | दक्षिण कोरिया | भारत |
| 1999 | दक्षिण कोरिया | पाकिस्तान |
| 2003 | भारत | पाकिस्तान |
| 2007 | भारत | दक्षिण कोरिया |
| 2009 | दक्षिण कोरिया | पाकिस्तान |
| 2013 | दक्षिण कोरिया | भारत |
| 2017 | भारत | मलेशिया |
| 2022 | दक्षिण कोरिया | मलेशिया |
| 2025 | भारत | दक्षिण कोरिया |












Click it and Unblock the Notifications