Haryana Chunav: पहलवान योगेश्वर दत्त ने मतदान के बाद किया बड़ा दावा, परिणाम से पहले बताया किसकी बनेगी सरकार

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए आज यानी शनिवार सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। इस दौरान कई दिग्गज हस्तियां वोटिंग के लिए मतदान केंद्र पहुंच रही हैं। इस क्रम में पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने भी मदतान किया और बीजेपी को लेकर एक बड़ा दावा भी कर दिया।

वोट डालने के बाद योगेश्वर दत्त ने कहा कि, 'मैंने अपने गांव में वोट डाल दिया है और मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा वोट करें और लोकतंत्र को मजबूत करें, एक मजबूत सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं, हरियाणा को आगे ले जाने के लिए वोट करें। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा का कमल खिलेगा और नायब सिंह सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।'

yogeshwar dutt

'अच्छे अंतर से यहां भाजपा की सरकार बनेगी'
पहलवान दत्त ने कहा कि, जो भी चुनाव लड़ता है जीतने के लिए लड़ता है, मैं इतना ही कहूंगा कि हरियाणा में तीसरी बार लोकतंत्र की जीत होगी। हरियाणा में बहुत अच्छा माहौल है, बहुत अच्छे अंतर से यहां भाजपा की सरकार बनेगी।'

मनु और विनेश ने भी किया मतदान
इससे पहले पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर ने मतदान किया। 22 वर्षीय भाकर, जो फिलहाल खेल से ब्रेक पर हैं, ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान किया। इसके अलावा जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान से राजनेता बनीं विनेश फोगाट ने भी मतदान किया।

ये भी पढ़िए- Haryana Election: कौन पूरे करेगा हरियाणा के युवाओं के सपने? मनु और विनेश ने मतदान के बाद खुलकर कही दिल की बात

'हमारे चुने हुए नेता ही हमारे सपनों को पूरा करेंगे'
वोटिंग के बाद एएनआई को दिए इंटरव्यू में मनु भाकर ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि देश के युवा होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम वोट करें। जो भी आपके हिसाब से सबसे अच्छा उम्मीदवार है, सबसे अच्छा नेता है, आपको उसके लिए वोट करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+