Mann Ki Baat में वर्ल्ड कप टीम को लेकर क्या बोले PM मोदी? हरमनप्रीत और विश्वनाथन आनंद ने शेयर किए फिटनेस टिप्स
Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज, 31 दिसबंर को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम का ये कार्यक्रम इसलिए भी खास हो गया, क्योंकि ये साल 2023 का आखिरी प्रोग्राम है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ फिटनेस पर भी चर्चा की।
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 108वें एपिसोड के दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने सभी के लिए फिटनेस टिप्स शेयर किए।

हरमनप्रीत कौर ने दिए फिटनेस टिस्प
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिटनेस टिस्प देते हुए कहा कि, 'रेगुलर एक्सरसाइज और सात घंटे की पूरी नींद बॉडी के लिए बहुत जरूरी और फिट रहने के लिए मदद करती है। इसके लिए बहुत डिसिप्लिन और कंसिसटेंसी की जरूरत होगी। जब आपको इसका रिजल्ट मिलने लग जाएगा, तब आप खुद से ही हर रोज एक्सरसाइज करना शुरू कर दोगे।'
उन्होंने बताया कि 'आप कब खाते हो और क्या खाते हो इसके बारे में आपको बहुत सावधान रहना होगा। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी को बाजरा खाने के लिए प्रोत्साहित किया जोकि इम्यूनिटी बढ़ाता है और टिकाऊ खेती करने में मदद करता है और पचाने में भी आसान है।
विश्वनाथन आनंद के फिटनेस टिप्स
शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने सभी के लिए फिटनेस टिप्स बताते हुए कहा कि, 'सभी 'मन की बात' श्रोताओं को मेरी फिटनेस टिप्स यही होगी कि शांत रहें और आगे के काम पर ध्यान केंद्रित करें। मेरे लिए सबसे अच्छा फिटनेस टिप्स रात को अच्छी नींद लेना। रात में चार और पांच घंटे सोना की वजह कम से कम सात या आठ घंटे की नींद लेना शुरू करें।
उन्होंने आगे कहा कि, 'इसलिए हमें रात में अच्छी नींद लेने के लिए जितना संभव हो उतना प्रयास करना चाहिए, क्योंकि तभी अगले दिन आप पूरा दिन शांत भाव गुजारने में सक्षम होते हैं। आप आवेगपूर्ण निर्णय नहीं लेते; आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हैं। मेरे लिए नींद सबसे महत्वपूर्ण फिटनेस टिप्स है।
वर्ल्ड कप टीम को लेकर क्या बोले PM मोदी?
पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम के दौरान भारतीय वर्ल्ड कप टीम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, 'क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।' पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है। हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां... 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है. इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications