Chess: 17 साल के गुकेश डी ने रचा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका ऐसा
Gukesh Breaks Record: शतरंज का खेल बेहद मजेदार होता है। इस खेल के महारथी अपने दिमाग के दम पर विरोधी खिलाड़ी को पटखनी देने का काम करते हैं। भारत के युवा शतरंज के ग्रैंडमास्टर जीएम गुकेश डी ने चेस की दुनिया में इतिहास रच दिया है। वह 2750 रेटिंग हासिल करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
मैग्नस कार्लसन का रिकॉर्ड टूटा: इससे पहले मैग्नस कार्लसन ने इस रेटिंग को 17 साल 3 महीने में हासिल किया था। जिसे गुकेश ने अब अपने नाम कर लिया है। गुकेश इंटरनेशनल फेडरेशन आफ चेस (एफआइडीई) में बड़ा कमाल करने वाले हैं। अपनी टीम के लिए 7.5 प्वाइंट हासिल की। इंटरनेशनल चेस डे के मौके पर रूस के खिलाफ गुकेश ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की।

विश्वनाथन आनंद को छोड़ेंगे पीछे: 17 साल एक महीने और 21 दिन की उम्र में जीएम गुकेश इंटरनेशनल फेडरेशन आफ चेस की रेटिंग में 11वें स्थान पर है। वह इस रेटिंग में विश्वनाथन आनंद के बाद शामिल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। आने वाले दिनों नई रेटिंग लिस्ट जारी होने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि नई रेटिंग में जीएम गुकेश विश्वनाथन आनंद की 2754 रेटिंग को पछाड़ देंगे। गुकेश डी के पास अभी 2750 रेटिंग है।
37 सालों से नहीं टूटा रिकॉर्ड: इस रेटिंग में 37 सालों से विश्वनाथन आनंद को किसी भारतीय खिलाड़ी ने पीछे नहीं छोड़ा है। साल 2016 में पेंटाला हरिकृष्णा इस रेटिंग में टॉप पर पहुंचे थे। लेकिन वह विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ने में नाकाम रहे थे। ऐसे में जीएम गुकेश के पास इस साल इतिहास रचने का मौका है। ऐसा करने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं।
ग्रैंडमास्टर पर लगातार तीसरी जीत: तुर्की सुपर लीग 2023 के आखिरी दौर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद गुकेश की रेटिंग में निखार आया था। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर अंकारा में तुर्की सुपर लीग में यह गुकेश की किसी ग्रैंडमास्टर पर लगातार तीसरी जीत थी। गुकेश ने साल 2019 में अपना ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल किया। जुलाई 2022 में उन्होंने 2700 की लाइव रेटिंग हासिल की। ऐसा करने वाले वे चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। साल 2023 में उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सुपर-ग्रैंडमास्टर्स के साथ टूर्नामेंटों में भाग लिया, जिसमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा।
साल 2023 में इन टूर्नामेंटों में लिया भाग
टाटा स्टील शतरंज 2023 (11-12वें स्थान पर समाप्त)
डब्ल्यूआर शतरंज मास्टर्स 2023 (पहले बराबरी पर, रैपिड टाईब्रेक में जीत हासिल की)
टेपे सिगमैन शतरंज टूर्नामेंट 2023 (दूसरे-चौथे स्थान पर बराबरी)












Click it and Unblock the Notifications