Flashback 2022: गूगल पर भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए ये टॉप-10 स्पोर्ट्स इवेंट
साल 2022 में खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन इस बात का भी संकेत बना कि खेल जगत अब कोरोना की मार से पूरी तरह उभर चुका है। इस दौरान गूगल पर भारत में ये स्पोर्ट्स इवेंट सबसे ज्यादा सर्च किए गए।

साल 2022 खेलों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ। कोरोनावायरस की चपेट से उभरते हुए दुनिया में खेलों का खुलकर आयोजन हुआ। इन खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन इस बात का भी संकेत बना कि खेल जगत अब कोरोना की मार के बाद उपजी अनिश्चितता वाली स्थिति के बाद अब स्थिरता हासिल कर चुका है। सभी प्रतियोगिताएं ना केवल बड़े पैमाने पर धूमधाम से सम्पन्न हुई बल्कि फैंस की बंपर उपस्थिति ने खेलों को उनके सही मायनों में फिर से जिंदा कर दिया। साल बीत रहा है और हम देखेंगे कि इस दौरान गूगल पर भारत में कौन से स्पोर्ट्स इवेंट सबसे ज्यादा सर्च किए गए।
1. इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में भारत में Google पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला शब्द था। दो नई टीमों के साथ आईपीएल अपने पंद्रहवें सीजन में, अपने शुरुआती सप्ताह में 229 मिलियन से अधिक टेलीविजन दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा। आईपीएल यकीनन भारत मे सबसे प्रिय खेल लीग है। आईपीएल 2022 गुजरात टाइटंस ने जीता था और अगले सीजन के लिए 23 दिसंबर को फिर से नीलामी होने जा रही है।
2. फीफा वर्ल्ड कप

चार साल में होने वाली ये प्रतियोगिता में फुटबॉल की दुनिया में सबसे बड़ी है। 5 बिलियन से भी ज्यादा व्यूवर्स के साथ ये दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्टिंग इवेंट है जो भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए स्पोर्ट्स इवेंट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। ये प्रतियोगिता कतर में हो रही है और अपने समापन के नजदीक पहुंच चुकी है।
3. एशिया कप

तीसरे नंबर पर एशिया कप है जिसको 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता था और पुरुषों में श्रीलंका की टीम ने बाजी मारी थी।
4. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इस बार ऑस्ट्रेलिया में हुआ जो 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक चला। भारतीय टीम यहां पर सेमीफाइल में बाहर हो गई थी। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड से मात खाई और जोस बटलर की टीम विजेता बनकर उभरी।
5. कॉमनवेल्थ गेम्स

कॉमनवेल्थ गेम्स एक इंटरनेशनल मल्टी स्पोर्ट इवेंट है जो कॉमनवेल्थ सदस्यों के बीच होता है। ये इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच हुआ। ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा 178 मेडल मिले। भारत ने भी 22 गोल्ड समेत 61 मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की।
6. इंडियन सुपर लीग

ये भारत की प्रोफेशनल लीग है जो पुरुषों का एक टूर्नामेंट है। ये भारत में फुटबॉल का मुख्य कंपटीशन है और इंडियन एसोसिएशन फुटबॉल सिस्टम में टॉप की लीग है।
7. प्रो कबड्डी लीग

पीकेएल भी पुरुषों की प्रोफेशनल कबड्डी लीग है जिसने 2014 में डेब्यू के समय स्टार स्पोर्टस पर 235 मिलियन व्यूअर्स हासिल किए थे। इसका 8वां सीजन अक्टूबर 2022 में शुरू और फाइनल मुकाबला 17 दिसंबर को होगा।
8. आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप

ये वर्ल्ड कप अपने 12वें साल में न्यूजीलैंड में हुआ जो मार्च और अप्रैल 2022 में सम्पन्न हुआ था। इस टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीता।
9. ऑस्ट्रेलियन ओपन

ये प्रतियोगिता टेनिस के ग्रेंड स्लैम का एक मुख्य हिस्सा है जो 17 जनवरी से 30 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में हुई। ये साल का पहला ग्रैंड स्लैम भी था और ऑस्ट्रेलियन ओपन का 110वां संस्करण भी। पुरुष सिंगल में राफेल नडाल और महिला में एश्ले बार्टी ने बाजी मारी।
10. विंबलडन

ये टेनिस की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है और सबसे पुराना भी है। ये चार ग्रेंड स्लैम में एक है। नोवाक जोकोविच ने इसको जीतकर 21वां ग्रेंड स्लैम जीता था। इलीना रिबाकिना 2011 के बाद से इसको जीतने वाली सबसे युवा महिला भी बनीं थीं।












Click it and Unblock the Notifications