Cristiano Ronaldo को देख कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगी महिला, फिर खिलाड़ी ने ऐसे जीता दिल? VIDEO
FIFA World Cup 2026 Cristiano Ronaldo: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का एक बेहद दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुर्तगाल टीम के एक अभ्यास सेशन के दौरान जब पिच के किनारे मौजूद एक महिला पत्रकार ने रोनाल्डो की तरफ देखकर हाथ हिलाया। पुर्तगाली कप्तान ने भी मुस्कुराकर उसका जवाब दिया। रोनाल्डो के इस अंदाज से महिला पत्रकार इस कदर भावुक हो गईं कि वे कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़ीं।
रोनाल्डो के इशारे के बाद आंखों से छलके आंसू (FIFA World Cup 2026 Cristiano Ronaldo)
यह घटना पुर्तगाल टीम के बेस कैंप में ट्रेनिंग के दौरान घटी, जहां बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय मीडियाकर्मी टीम के अभ्यास सेशन को कवर करने पहुंचे थे। पुर्तगाल की टीम जब मैदान पर रनिंग ड्रिल्स कर रही थी तब रोनाल्डो खिलाड़ियों के एक ग्रुप की अगुवाई कर रहे थे। एक महिला पत्रकार ने उन्हें देखकर उत्साहपूर्वक हाथ हिलाया। रोनाल्डो ने केवल उसे देखा, बल्कि चेहरे पर मुस्कान लाते हुए हाथ हिलाकर उसका जवाब भी दिया।

फैंस कर रहे हैं रोनाल्डो की जमकर तारीफ
दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक से ऐसा रिस्पॉन्स पाकर पत्रकार पहले तो खुशी से झूम उठीं। लेकिन कुछ ही पलों बाद वे अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखों से आंसू छलक आए। रोने लगीं पत्रकार को देख वहां मौजूद उनके साथी मीडियाकर्मियों ने उन्हें संभाला और ढांढस बंधाया। सोशल मीडिया पर इस घटना के क्लिप्स तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस रोनाल्डो के इस स्वभाव की जमकर सराहना कर रहे हैं।
छठा विश्व कप खेलकर इतिहास रचने की दहलीज पर रोनाल्डो
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल के अभियान की शुरुआत से ठीक पहले यह वीडियो सामने आया है। इस टूर्नामेंट में उतरते ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो इतिहास रच देंगे। रोनाल्डो दुनिया के पहले ऐसे फुटबॉलर बनने की राह पर हैं, जो रिकॉर्ड छठे फीफा विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो अपनी फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण से उम्र और उम्मीदों दोनों को धता बता रहे हैं। वे आज भी पुर्तगाल की उम्मीदों के मुख्य केंद्र बिंदु हैं।
कांगो के खिलाफ मुकाबले से होगी पुर्तगाल के अभियान की शुरुआत
टूर्नामेंट में लंबी दूरी तय करने के इरादे से उतर रही पुर्तगाली टीम के लिए रोनाल्डो का अनुभव कप्तानी और मैदान पर उनकी मौजूदगी बेहद अहम साबित होने वाली है। पुर्तगाल की टीम ग्रुप-के में अपने पहले मुकाबले में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला 17 जून को खेला जाने वाला है।\















Click it and Unblock the Notifications