Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें कब शुरू होगा मैच, यहां देख सकेंगे लाइव
Doha Diamond League 2025 Live Streaming: भारत के टॉप एथलीट और दो बार के ओलंपिक मेडल विजेता नीरज चोपड़ा 2025 सीज़न की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेने वाले हैं। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा आज रात दोहा डायमंड लीग में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। नीरज चोपड़ा का सामना ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से होगा, जो दो बार के विश्व चैंपियन और 2024 ओलंपिक कांस्य विजेता हैं।
नीरज चोपड़ा के लिए दमखम दिखाने का मौका (Doha Diamond League 2025 Live Streaming)
इसके अलावा चेकिया के जैकब वडलेज, जर्मनी के जूलियन वेबर और मैक्स डेहिंग, त्रिनिदाद के जूलियस येगो, और जापान के रोडरिक जेनकी डीन जैसे अंतरराष्ट्रीय स्टार्स भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह मुकाबला न केवल नीरज चोपड़ा के लिए अपनी क्षमता को साबित करने का एक बड़ा अवसर होगा। इतना ही नहीं यह लीग आने वाले विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक खेलों के लिए उनके तैयारियों का भी हिस्सा है।

मुकाबले पर टिकी फैंस की निगाहें
नीरज के साथ किशोर जेना, पारुल चौधरी और गुलवीर सिंह भी देश का प्रतिनिधित्व करते नज़र आएंगे। दोहा में सबसे पहले पुरुषों की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता होगी, जिसके बाद अन्य फील्ड इवेंट शुरू होंगे। दिलचस्प बात यह है कि पीटर्स, येगो, डीन, जेना और चोपड़ा सभी पांचों एक सप्ताह बाद उद्घाटन एनसी क्लासिक में एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करने वाले थे।
जानें कब होगा कौन सा मुकाबला
दोहा डायमंड लीग 2025 में भारतीय एथलीटों के मुकाबले दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह का माहौल है। 16 मई को होने वाली इस लीग में भारतीय एथलीट अपने खेल से शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा और किशोर जेना की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, जो भारतीय समयानुसार रात 10:13 बजे शुरू होगी। इसके बाद, गुलवीर सिंह 5000 मीटर पुरुष दौड़ में अपनी चुनौती पेश करेंगे, जो रात 10:15 बजे प्रारंभ होगी। इस मुकाबले के बाद, रात 11:15 बजे पारुल चौधरी 3000 मीटर महिला स्टीपलचेज़ दौड़ में अपना दमखम दिखाएंगी।
यहां देख सकते हैं लाइव
दोहा डायमंड लीग में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा शुक्रवार, 16 मई को भारतीय समयानुसार रात 10:13 बजे शुरू होगी। डायमंड लीग के पहले चरण में नीरज चोपड़ा और कुछ अन्य खेलों में भारतीय एथलीट भाग लेंगे, लेकिन इसका टीवी पर प्रसारण नहीं होगा। हालांकि, इस इवेंट को डायमंड लीग के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications