Deepika Kumari को वर्ल्ड नंबर-1 कोरियाई तीरंदाज से मिली हार, फिर भी वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीत किया कमाल
Deepika Kumari wins bronze medal: भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप स्टेज-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल में दीपिका को कोरिया की नंबर एक तीरंदाज लिम सिहियोन के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार के बाद शानदार वापसी की।
दीपिका ने ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा (Deepika Kumari wins bronze medal)
ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में दीपिका ने दमदार खेल दिखाया और अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर मेडल हासिल किया। दीपिका का यह प्रदर्शन भारतीय तीरंदाजी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस जीत के बाद आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए दीपिका का आत्मविश्वास और बढ़ेगा। सोशल मीडिया पर दीपिका की दमदार खेल की फैंस भी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

कोरिया की लिम सिहियोन से मिली हार
महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के सेमीफाइनल में दीपिका कुमारी को कोरिया की लिम सिहियोन ने 7-1 से हराकर हरा दिया। यह वही कोरियाई खिलाड़ी है जिसने पिछले साल दीपिका को वर्ल्ड कप के अंतिम चार में हराया था। हालांकि, दीपिका ने सेमीफाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कोरिया की कांग चेन योंग को 7-3 से हराकर कांस्य पदक जीता।
भारत की झोली में कुल छह मेडल
इस जीत के साथ भारत का वर्ल्ड कप में कुल 6 मेडल हो गए हैं। शनिवार को भारत के कम्पाउंड वर्ग के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते, जिनमें मधुरा धामनगंकर ने व्यक्तिगत गोल्ड सहित तीन मेडल अपने नाम किए। यह उनकी राष्ट्रीय टीम में तीन साल बाद वापसी का बेहतरीन पल था। वहीं रविवार को दीपिका कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बड़ा कमाल किया।












Click it and Unblock the Notifications