गोल्ड मेडल जीतने के बाद सौरव गांगुली के अंदाज में लक्ष्य सेन ने मनाया जश्न, 'दादा' की तरह उतार दी जर्सी
नेटवेस्ट ट्रॉफी (NatWest Tropy) का फाइनल मैच जीत से ज्यादा सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के कारण चर्चाओं में रहा था। लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराने के बाद उस समय के भारतीय कप
नई दिल्ली, 9 अगस्त। नेटवेस्ट ट्रॉफी (NatWest Tropy) का फाइनल मैच जीत से ज्यादा सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के कारण चर्चाओं में रहा था। लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराने के बाद उस समय के भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कुछ अलग ही अंदाज में जीत का जश्न मनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े होकर अपनी जर्सी उतारकर इसे अपने हाथों से जोर-जोर से लहराते हुए सौरव गांगुली ने इस ऐतिहासिक जीत को और भी खास बनाने का काम किया था।

लक्ष्य सेन ने जीत के बाद उतार दी जर्सी
कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन सिंगल्स के फाइनल में लक्ष्य सेन ने जीत के बाद सौरव गांगुली की तरह अपना जर्सी उतार दिया। लक्ष्य सेन ने 19-21, 21-9 और 21-16 से जीत हासिल की और गोल्डन ब्वाय बन गए। इस जीत के साथ देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वालों की लिस्ट में लक्ष्य सेन ने अपना नाम भी जोड़ लिया। जीत की खुशी इतनी थी कि उन्होंने अपनी जर्सी उतार दी और खुशी से चिल्लाने लगे।
थॉमस कप में भी जीता था गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले इसी साल हुए थॉमस कप में लक्ष्य सेन ने गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा किया था। बैडमिंटन के लिए भारत के भविष्य के रूप में लक्ष्य सेन को देखा जा रहा है। इतनी छोटी उम्र में ही लक्ष्य सेन देश-विदेश जाकर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ-साथ वह और भी परिपक्कव होते चले जाएंगे। लक्ष्य सेन के पास ऐसी काबिलियत है जिससे वह अपनी खेल में महारथ हासिल कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
गोल्ड मेडल जीतने के बाद से ही लक्ष्य सेन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का माहौल गर्म है। खासतौर से लक्ष्य सेन की जर्सी उतारने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लक्ष्य सेन ने जीत के बाद न सिर्फ अपनी जर्सी उतारी बल्कि उन्होंने अपनी रैकेट को भी दर्शकों के बीच फेंक दिया। लक्ष्य सेन के जीत का जश्न मनाने के तरीके को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications