CWG 2022: रेसलिंग में भारत को मिला पहला गोल्ड, बजरंग पूनिया ने फाइनल में कनाडा के रेसलर को 9-2 से हराया

बर्मिंघम, अगस्त 05। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के खाते में छठा गोल्ड मेडल आ गया है। भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा. कैटेगिरी के फाइनल में कनाडा के रेसलर लचलान मैकनिल को 9-2 से हराकर गोल्ड जीता है। आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में बजरंग का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले उन्होंने 2018 के गेम्स में गोल्ड जीता था। वहीं 2014 में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

Recommended Video

    CWG 2022: India ने दिखाया जलवा, Bajrang, Sakshi और Deepak ने जीते Gold Medal | वनइंडिया हिंदी*Sports
    बेहद रोमांचक था मैच

    बेहद रोमांचक था मैच

    आपको बता दें कि बजरंग पूनिया और लचलापन के बीच का मुकाबला बेहद रोमांचक था, क्योंकि यह मैच पूरे समय तक चला था। बजरंग ने गेम के दौरान शुरू में 2-0 की बढ़त हासिल की थी। मैच के आखिरी कुछ सेकेंड में बेहद रोमांचक स्थिति में पूनिया ने गोल्ड अपने नाम कर लिया। आखिरी के कुछ सेकेंड में पूनिया अच्छा डिफेंड करते हुए विरोधी खिलाड़ी को पॉइंट लेने का कोई मौका नहीं दिया।

    रेसलिंग में साक्षी ने भी जीता गोल्ड

    रेसलिंग में साक्षी ने भी जीता गोल्ड

    आपको बता दें कि रेसलिंग में बजरंग पूनिया के अलावा साक्षी मलिक ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। साक्षी मलिक ने फ्रीस्टाइल 62 किग्रा की कैटेगिरी में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराकर गोल्ड जीता है। आपको बता दें कि साक्षी मलिक ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। साक्षी ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए और उसके बाद पिनबॉल पॉइंट हासिल कर जीत हासिल की। साक्षी मलिक इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत (2014) और कांस्य पदक (2018) जीत चुकी हैं।

    अंशु मलिक ने जीता सिल्वर

    अंशु मलिक ने जीता सिल्वर

    महिला खिलाड़ी अंशु मलिक ने भी सिल्वर मेडल जीता है। अंशु मलिक फ्रीस्टाइल 57 किग्रा की कैटेगिरी के फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि अंशु मलिक गोल्ड की दावेदार भी लग रही थीं, लेकिन फाइनल में उन्हें नाइजीरिया की ओडानायो फोलासाडो के हाथों 3-7 से हार का सामना करना पड़ा। ओडानायो ने गोल्ड की हैट्रिक भी लगाई। वहीं अंशु मलिक का यह पहला राष्ट्रमंडल खेलों का मेडल था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+