'यहां हमें सुकून मिलता है', रोनाल्डो-जॉर्जिना ने खरीदी अल्ट्रा-लक्जरी विला, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!
Cristiano Ronaldo and Georgina Rodríguez: दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अक्सर अपनी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने क्रिसमस के मौके पर अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ मिलकर खुद को एक बेहद खास तोहफा दिया है। अल-नास्र के स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो ने सऊदी अरब के 'रेड सी' के तट पर दो अल्ट्रा-लक्जरी विला खरीदे हैं।
रोनाल्डो ने खरीदा नया घर (Cristiano Ronaldo and Georgina Rodríguez)
रोनाल्डो के ये नए घर सऊदी अरब के एक निजी द्वीप पर स्थित हैं, जो मुख्य भूमि से लगभग 26 किलोमीटर दूर है। इस जगह की खासियत यह है कि यहां तक केवल चार्टर्ड बोट या सीप्लेन के जरिए ही पहुंचा जा सकता है। रोनाल्डो ने इस जगह की सुंदरता का बखान करते हुए कहा कि रेड सी एक असाधारण जगह है, यहां हमें सुकून और शांति मिलती है।

क्या है इन विला की खासियत?
बताया जा रहा है कि इस खरीदारी के पीछे अरब परंपरा 'घर पर मेल-जोल' से मिलने वाली प्रेरणा है, जहां परिवार एक साथ बैठकर अपनी कहानियां शेयर करता है। रोनाल्डो ने 'नूजुमा, ए रिट्ज-कार्लटन रिजर्व' में ये संपत्तियां खरीदी हैं, जो दुनिया के सबसे विशिष्ट रिसॉर्ट्स में से एक है। इनका आर्किटेक्चर प्रसिद्ध 'फोस्टर एंड पार्टनर्स' स्टूडियो द्वारा तैयार किया गया है। इन विला में प्राइवेट पूल, समुद्र का सीधा नजारा और हर डेक पर टेलीस्कोप (दूरबीन) लगे हैं, ताकि रात में तारों को देखा जा सके। खरीदे गए दो विला में से एक 2-बेडरूम और दूसरा 3-बेडरूम वाला विला है। इसकी कीमत कई सौ करोड़ों में बताई जा रही है।
रोनाल्डो हैं दुनिया के पहले 'अरबपति' फुटबॉलर
40 वर्षीय रोनाल्डो दुनिया के पहले 'अरबपति' फुटबॉलर हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11,000 करोड़ रुपये से अधिक) है। अल-नास्र के साथ उनका हालिया अनुबंध ही करीब 400 मिलियन डॉलर का है। उनकी इस विशाल संपत्ति का प्रबंधन लिस्बन स्थित 'एलएमकैपिटल' के सीईओ मिगुएल मार्क्स करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications