पदक माफी नहीं, जश्न के लिए होते हैं, रोती हुईं पूजा को PM ने बताई उनके मेडल की अहमियत
नई दिल्ली, 7 अगस्त: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलवान पूजा गहलोत से कहा है कि वे माफी ना मांगे बल्कि अपने मेडल का जश्न मनाएं। दरअसल पूजा गहलोत बर्मिंघम में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बाद टूट गई। उनको गोल्ड ना ले पाने का मलाल रहा। पहलवान ने अपने देशवासियों से माफी मांगी कि कार्यक्रम में राष्ट्रगान नहीं बजाया जा सका।
Recommended Video

पूजा ने कैमरे के सामने रोते हुए कहा, "मैं सेमीफाइनल में पहुंच गई और हार गई। मैं अपने देशवासियों से माफी मांगना चाहती हूं। मेरी इच्छा थी कि यहां राष्ट्रगान बजाया जाए... लेकिन...। मैं अपनी गलतियों से सीखूंगी और उन पर काम करूंगी।"
हालांकि, प्रधान मंत्री ने एक ट्वीट में कहा: "पूजा, आपका पदक सेलिब्रेशन के लिए है, माफी के लिए नहीं। आपकी जीवन यात्रा हमें प्रेरित करती है, आपकी सफलता हमें प्रसन्न करती है। आप महान चीजों के लिए हैं, आगे बढ़ती रहें!"
पूर्व विश्व जूनियर रजत पदक विजेता पूजा के लिए, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में पहला बड़ा सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदक था। पूजा ने स्कॉटलैंड के क्रिस्टेल लेमोफैक लेचिदजियो पर तकनीकी श्रेष्ठता जीत के साथ शानदार शुरुआत की और सेमीफाइनल में वे हार गईं।
पूजा गहलोत हालांकि सेमीफाइनल में कनाडा की मैडिसन बियांका पार्क्स से 6-9 से हार गईं लेकिन भारतीय ने इसके बाद स्कॉटलैंड के लेचिदजियो को 12-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।
कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के लिए 9वें दिन यह एक ऐतिहासिक दिन था क्योंकि टैली में 14 पदक जुड़ गए थे। भारतीय कुश्ती दल ने नवीन, विनेश फोगट और रवि कुमार दहिया ने राष्ट्र के लिए स्वर्ण पदक जीते।
अविनाश साबले ने पुरुषों के स्टीपल चेज में ऐतिहासिक रजत और पैरा टेबल टेनिस में भाविनाबेन पटेल ने स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पुरुष हॉकी टीम अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं के फाइनल में पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications