प्रो पंजा लीग के दूसरे सीजन में 6 टीमों के बीच टक्कर, कब होंगे मैच और किन शहरों की टीमें शामिल

प्रो पंजा लीग (PPL) ने सोमवार को ऐतिहासिक शहर ग्वालियर के जिवाजी क्लब में आयोजित लॉन्च इवेंट के दौरान सीज़न 2 की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह तोमर, किराक हैदराबाद के सीईओ त्रिनाध रेड्डी, रोहतक रॉडीज़ के मालिक अभिषेक मलिक तथा लीग के सह-संस्थापक परवीन डबास और प्रीति झांगियानी उपस्थित रहे। इसी मौके पर नई और छठी फ्रेंचाइज़ी एमपी हथोड़ास का परिचय भी कराया गया, जिससे इस क्षेत्र में लीग का प्रभाव और बढ़ा है।

इस सीज़न में मुंबई मसल, जयपुर वीर, किराक हैदराबाद, शेर-ए-लुधियाना, रोहतक रॉडीज़ और एमपी हथोड़ास - कुल छह टीमें प्रतिष्ठित खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

ppl

कार्यक्रम में 70 किलोग्राम भार वर्ग की दो रोमांचक शोकेस बाउट्स की भी घोषणा की गई - स्टीवे (किराक हैदराबाद) बनाम सिवाजित (शेर-ए-लुधियाना) और आकाश (एमपी हथोड़ास) बनाम आशीष (मुंबई मसल)।

इवेंट के लिए ग्वालियर शहर की मेज़बानी को लेकर अपने विचार साझा करते हुए अभिनेता/निर्देशक एवं प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक परवीन डबास ने कहा "2022 के उन बड़े मुकाबलों के दौरान हमें ग्वालियर के जोशीले समर्थकों और बेहद आत्मीय स्वागत ने सबसे ज़्यादा प्रभावित किया। यहाँ की असली खेल भावना, मेहमाननवाज़ी और दर्शकों का ऊर्जा से भरा उत्साह इस शहर को हमारे टूर्नामेंट के लिए सबसे उपयुक्त बनाता है। हम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री वीरेंद्र सिंह खतैक जी और स्टेडियम प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस तरह के खेल आयोजन को ग्वालियर में संभव बनाया। इस शहर का माहौल खिलाड़ियों और दर्शकों - दोनों के लिए आदर्श है और हमें विश्वास है कि यहाँ हमारा संबंध और गहरा व समृद्ध होगा।"

टूर्नामेंट के प्रारूप में निर्धारित संख्या में "पिन" (राउंड जीतना) हासिल करने होते हैं, जो दो खिलाड़ियों के बीच कई बाउट्स के आधार पर तय होते हैं। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में मुकाबले तय भार वर्गों के अनुसार होते हैं, साथ ही शारीरिक रूप से दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए अलग श्रेणियाँ भी निर्धारित हैं। एक सीज़न में कई टीमें लीग प्रारूप में एक-दूसरे से मुकाबला करती हैं, जिसके अंत में फाइनल प्लेऑफ़ होता है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से जुड़ाव पर बल देते हुए एवं ग्वालियर जैसे आकर्षक स्थल में टूर्नामेंट आयोजित करने के महत्व पर बात करते हुए, सह-संस्थापक प्रीति झांगियानी ने कहा "हमारे आर्म रेसलिंग खेल की गहरी सांस्कृतिक जड़ें हैं, जो हमें ग्वालियर जैसे रोमांचक स्थलों तक ले जाती हैं और हमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ती हैं। हमारी लीग की प्रतिबद्धता है कि हम इस खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेशेवर मंच दें, ताकि दर्शक भारतीय आर्म रेसलिंग को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होते हुए देखें।"

इस सीज़न में लीग का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 3, डीडी स्पोर्ट्स, FanCode और SportVot (भारत के बाहर के दर्शकों के लिए) जैसे लोकप्रिय प्रसारण प्लेटफ़ॉर्म पर जाकर देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+