MotoGP 2023: CM योगी आदित्यनाथ ने किया पहली रेस के टिकट का अनावरण, 'मोटो जीपी' भारत में होने पर जताई खुशी
MotoGP India 2023, chief minister yogi adityanath: ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटो जीपी 2023 का आयोजन किया जाएगा।
MotoGP India 2023, chief minister yogi adityanath: भारत की मेजबानी में पहली बार इस साल 'मोटो जीपी 2023' का आयोजन होना है। मोटो जीपी वर्ल्ड की सबसे पुरानी और तेज बाइक रेसिंग प्रतियोगित है। पहली बार यह प्रतियोगिता यूरोप से बाहर आयोजित की जा रही है। भारत के नोएडा में इसके आयोजन होने से उत्तर प्रदेश की ब्रांड वैल्यू भी बढ़ने की उम्मीद है।
पहले टिकट का अनावरण: इस बाइक रेस प्रतियोगिता के लिए पहले टिकट का अनावरण किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाइक रेस 'मोटो जीपी' 2023 की पहली रेस के पहले टिकट का अनावरण किया। उन्होंने इस रेस का आयोजन भारत में होने पर अपनी खुशी भी जाहिर की।

सीएम योगी को मिला ये खास उपहार: इस खास मौके पर मोटो जीपी के आयोजनकर्ताओं ने विश्व प्रसिद्ध स्पेनिश राइडर इनिया बास्टियानिनी की ओर से मुख्यमंत्री को एक हेलमेट उपहार के रूप में दिया। सीएम योगी ने इसके बदले खुद का साइन किया हुआ एक हेलमेट राइडर बास्टियानिनी को गिफ्ट किया।
सितंबर में होगी शुरुआत: उत्तर प्रदेश के बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट ग्रेटर नोएडा में 22 सितंबर से 24 सितंबर 2023 तक 'मोटो जीपी 2023' का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने दुनियाभर से रेसर्स आएंगे। मोटो जीपी रेस को लोग बेहद पसंद करते हैं, यही वजह है कि ये दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इवेंट है।
सीएम ने कही ये बड़ी बात: राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस आयोजन से उत्तर प्रदेश में करीब 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इतना ही नहीं लगभग एक हजार करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित होने की संभावना है। मोटो जीपी के कुल सदस्य देशों में 12 देश जी-20 के सदस्य हैं। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जापान भी शामिल हैं। आयोजन के समय जी-20 के राष्ट्राध्यक्ष नई दिल्ली में उपस्थित होंगे। मोटो जीपी 2023 से उत्तर प्रदेश को कई फायदे होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications