6 नवंबर को होगी चैंपियन vs. चैंपियन की जंग, जीतने वाला कहलाएगा डिविजन का बादशाह
सुपरबोन किकबॉक्सिंग की दुनिया का एक ऐसा नाम है, जिसकी एक किक विरोधी को चारों खाने चित कर देती है। अब यही मौजूदा चैंपियन 16 नवंबर को अनुभवी जापानी किकबॉक्सिंग स्टार और अंतरिम चैंपियन मासाकी नोइरी के खिलाफ निर्विवादित चैंपियन बनने के लिए पूरा दम लग देंगे और वहीं नोइरी का प्रयास होगा कि वह लगातार दूसरी बार किसी थाई दिग्गज को धूल चटाएं।
रविवार, 16 नवंबर को इन दोनों की टक्कर ONE 173 इवेंट की हेडलाइन फाइट में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगी। इस मैच का विजेता डिविजन का बादशाह बन जाएगा।

हजारों जापानी दर्शकों को शांत कराने पर सुपरबोन की नजरें
35 वर्षीय थाई दिग्गज अपने प्रोफेशनल करियर में 116 मैचों में जीत और खेल जगत के लगभग हर खिताब को अपने नाम कर चुके हैं। उन्हें घातक पंचों और खतरनाक किक्स के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
उन्होंने जापानी स्ट्राइकर के खिलाफ मैच से पहले अपनी जीत का दावा ठोकते हुए कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा और दर्शकों को शांत कर दूंगा। मुझे यकीन है कि मैं जीत हासिल कर सकता हूं। और अगर मुकाबला नॉकआउट से खत्म हो जाए, तो यह एक परफ़ेक्ट जीत होगी।"फाइट को जजों के स्कोरकार्ड तक नहीं जाने देना चाहते नोइरी
32 वर्षीय जापानी सुपरस्टार को हल्के में लेना सुपरबोन के लिए भारी भूल साबित हो सकती है क्योंकि वह पिछले मैच में एक अन्य थाई दिग्गज तवनचाई को हराकर ऐसा साबित कर चुके हैं।
नोइरी ने जीत की हुंकार भरी और कहा कि उन्हें नॉकआउट से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। उन्होंने विस्तार से बताया, "वह एक बेहतरीन फाइटर हैं। मुझे लगता है कि उन्हें नॉकआउट करना मेरे लिए बेहद ज़रूरी है। मेरा बिल्कुल भी इरादा नहीं है कि मैं किसी तरह निर्णय से जीत हासिल करूं। मुझे पूरा यक़ीन है कि मैं उन्हें निर्णायक रूप से फिनिश कर सकता हूं।"
आप इस इवेंट के एक्शन को 16 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से live.onefc.com पर लाइव देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications