Paris Olympics: विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर मेडल? जानिए कोर्ट का फैसला
CAS Decision on Vinesh Phogat: विनेश फोगट के मेडल मिलने के मामले में फैसला आना है। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में अपील की थी। जिस पर अब कोर्ट की तरफ से फैसला किया जाना है। फोगाट ने अयोग्य घोषित किए जाने के बावजूद सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की थी। हाई-प्रोफाइल मामलों को संभालने के लिए मशहूर हरीश साल्वे इस मामले में उनका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
इस मामले की सुनवाई के दौरान कई तर्क दिए गए। सबसे पहले यह तर्क दिया गया कि विनेश ने कोई धोखाधड़ी नहीं की है और इसलिए वह सिल्वर मेडल की हकदार है। दूसरा उसके वजन बढ़ने का कारण प्राकृतिक रिकवरी प्रक्रिया को बताया गया जो उसके नियंत्रण से बाहर थी। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया कि खिलाड़ियों को अपने शरीर की देखभाल करने का अधिकार है।

आज इस मामले में निर्णय आ जाना था लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। IOA की तरफ से एक बयान में कहा गया कि फैसला 13 अगस्त तक आ सकता है। अब देखना होगा कि कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन ऑफ़ स्पोर्ट्स की तरफ से क्या निर्णय आएगा।
कोर्ट को सभी तरह के सबमिशन दिए जा चुके हैं और अब अगले 48 घंटे काफी अहम रहने वाले हैं। 13 अगस्त को भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 30 मिनट तक निर्णय आना है। यूनाइटेड रेसलिंग वर्ल्ड की तरफ से नियमों का हवाला देते हुए विनेश को मेडल नहीं देने की बात की जाएगी। अगर फैसला विनेश के पक्ष में आता है, तो बाद में नियमों में भी शायद बदलाव हो जाए। यह एक ऐतिहासिक केस है जिस पर दुनिया की नजरें हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो फोगाट की तरफ से यह भी सबमिशन किया गया है कि रेसलिंग वेन्यू और खेलगांव के बीच दूरी होने की वजह से वजन घटाने का टाइम ज्यादा नहीं मिल पाया।












Click it and Unblock the Notifications