वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के खाते में दूसरा मेडल, बजरंग पूनिया ने जीता ब्रॉन्ज

बेलग्रेड, सितंबर 19। सार्बिया में चल रही वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत को दूसरा मेडल मिल गया है। 65 किग्रा. कैटेगिरी में बजरंग पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। ब्रॉन्ज के मुकाबले में बजरंग पूनिया ने पुएर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से हराकर मेडल अपने नाम किया। इससे पहले बजरंग को क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के जॉन दियाकोमिहालिस ने हरा दिया था। अगर बजरंग वो मुकाबला जीत जाते तो उनका सिल्वर मेडल पक्का था। रेपचेज के जरिए बजरंग कांस्य पदक के मैच में पहुंचे और जीत हासिल की।

bajrang punia

बजरंग से पहले विनेश फोगाट ने जीता था ब्रॉन्ज

आपको बता दें कि इस चैंपियनशिप में भारत का यह दूसरा मेडल है। इससे पहले विनेश फोगाट ने 14 सितंबर को 53 किलोग्राम की कैटेगिरी में यूरोपीय चैंपियन एम्मा मालमग्रेन को 8-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल ही जीता था। विनेश के बाद बजरंग पूनिया ने भारत को मेडल दिलाया है। आपको बता दें कि बजरंग पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में यह बजरंग पूनिया का चौथा मेडल है।

पहले राउंड में पीछे चल रहे थे बजरंग

रेपचेज के पहले मैच में बजरंग पूनिया ने आर्मेनिया के वेजगेन तेवान्यान को 7-0 से हराया था। बजरंग ने अपने अभियान की शुरुआत अपने पहले मुकाबले में सिर की चोट के साथ की थी। ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में 6-0 से पीछे चल रहे थे। इसके बाद बजरंग ने वापसी की और 11-9 से मैच जीत लिया।

चार मेडल जीत चुके हैं पूनिया

आपको बता दें कि बजरंग पूनिया का यह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चौथा मेडल है। इससे पहले दो ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल उनके नाम है। हालांकि देश को गोल्ड दिलाने का मलाल उन्हें अभी भी है। पूनिया ने 2013 में ब्रॉन्ज जीता था और फिर 2018 में उन्होंने सिल्वर जीता और 2019 में उन्होंने ब्रॉन्ज जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+