एशियाई खेलों के लिए बजरंग पूनिया और विनेश को नहीं देना होगा ट्रायल, मिलेगी सीधी एंट्री
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के साथ कुछ पहलवानों का विवाद देखने को मिला था। पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए कुछ रेसलर धरने पर भी बैठे थे। उनमें से दो रेसलरों को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। एशियाई खेलों में भाग लेने को लेकर जानकारी आई है।
एएनआई के अनुसार सूत्रों ने कहा है कि बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को सीधा एशियाई खेलों के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए उनको किसी भी ट्रायल से गुजरना नहीं पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इन दोनों पहलवानों को एडहॉक कमेटी ने इन दोनों रेसलरों को छूट दी है।

इन दोनों के अलावा अन्य खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए जाना होगा और जिस भी कैटेगरी में जो एथलीट जीतेगा, इसे स्टैंडबाय में रखा जाएगा। गौरतलब है कि बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के साथ धरना देने वाले छह पहलवानों में बजरंग और विनेश दोनों शामिल थे।
इससे पहले इन पहलवानों ने तैयारी के लिए अतिरिक्त समय माँगा था। धरना देने वाले सभी छह पहलवानों ने IOA से कहा था कि ट्रायल कुछ समय के लिए टाल दिए जाएँ क्योंकि धरने और अन्य वजहों से उनकी तैयारी नहीं हो पाई है। ऐसे में वे ट्रायल के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं।
इस महीने फ्रीस्टाइल के ट्रायल होने वाले हैं। 23 जुलाई से ये ट्रायल होंगे। इसके अलावा 22 जुलाई को भी ट्रायल होंगे। देखना होगा कि एशियाई खेलों के लिए पहलवानों की स्पर्धा के लिए किन नामों को शामिल किया जाएगा और कौन से खिलाड़ी ट्रायल में सफल होकर आगे बढ़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications