Australian Open 2024: इटली के खिलाड़ी ने चैम्पियन बन रचा इतिहास, 10 साल बाद बना कोई नया विनर

Australian Open 2024: ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष इग्ल वर्ग में दस साल बाद एक नया विजेता मिला है। यानिक सिनर इस खिलाड़ी है नाम है जो इटली से आते हैं। यानिक सिनर ने दानिल मेदवेदेव को पराजित कर दिया। मेदवेदेव रूस से आते हैं। फाइनल मुकाबला पांच सेटों तक चला।

यानिक सिनर को पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा था। वह 3-6 से हार गए थे। इसके बाद भी अगले सेटों में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दूसरे सेट में भी यानिक सिनर को हार का सामना करना पड़ा था। यहाँ से उन्होंने वापसी करते हुए पीछे मुड़कर नहीं देखा।

australian open

यानिक सिनर ने यह मुकाबला 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 से जीत लिया। अंतिम तीनों सेट में रसियन खिलाड़ी को कोई मौका नहीं देते हुए सिनर ने लगातार जीत दर्ज की और मुकाबला अपने नाम कर लिया। सिनर ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बन गए हैं।

साल 2004 से ऑस्ट्रेलियन ओपन को स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के राफेल नडाल जी जीतते हुए आए हैं। 2014 में इस ख़िताब को स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका ने जीत दर्ज की थी। 10 साल बाद 22 साल के इस खिलाड़ी ने जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। इससे पहले भारत के रोहन बोपन्ना ने पुरुष युगल में 43 वर्ष की उम्र में ख़िताब जीतकर इतिहास रचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+