Australian Open: रोहन बोपन्ना ने 43 साल की उम्र में रचा इतिहास, पुरुष युगल में जीता खिताब
Australian Open: टेनिस के पुरुष युगल में टॉप रैंक वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने वाले रोहन बोपन्ना ने एक और नया धमाका कर दिया है। रोहन बोपन्ना ने पुरुष डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। है। उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार के साथ मिलकर टाइटल पर कब्जा जमाया है, बोपन्ना सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम विजेता बन गए।
रोहन बोपन्ना के साथ ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डेन खेल रहे थे। दोनों की जोड़ी ने मिलकर इटली के बोलेली और वैवासर की जोड़ी को पराजित कर दिया। रोहन और मैथ्यू ने मुकाबला 7-6 और 7-5 से अपने नाम कर लिया। बोपन्ना का यह कुल दूसरा और पुरुष डबल्स का पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल है। वह सबसे ज्यादा उम्र वाले ग्रैंड स्लैम चैम्पियन भी बन गए है।

इससे पहले मिश्रित युगल में बोपन्ना ने साल 2017 में कनाडा के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इतने सालों के बाद अब उन्होंने 43 वर्ष की उम्र में एक बड़ा धमाका कर दिया है। बोपन्ना की जीत को लेकर फैन्स में भी काफी ख़ुशी है और उनको बधाइयाँ भी मिल रही हैं।
पहले सेट में दोनों तरफ से कड़ी टक्कर देखने को मिली और सेट टाई ब्रेकर तक चला गया। टाई ब्रेकर में बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ने सेट अपने नाम कर लिया। ऐसा लगने लगा था कि दूसरा सेट भी टाई ब्रेकर में जाने वाला है क्योंकि स्कोर 5-5 था। यहाँ से बोपन्ना और एब्डेन ने सर्विस ब्रेक लिया और बाद में सेट 7-5 से जीतकर मुकाबला भी जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications