Aaj ka Match Kaun Jita Asian Games 2023: आज एशियाई खेलों में किसने क्या जीता
Aaj Asian Games me kaun jita: एशियाई खेलों में भारत ने टेबल टेनिस में धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया है। पुरुष और महिला टीमों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल कर ली है। भारतीय महिला टीम ने नेपाल को हराया और पुरुष टीम ने ताजिकिस्तान को पराजित कर दिया। आज भारतीय टीम के मुकाबले सिर्फ टेबल टेनिस में ही थे।
भारतीय महिला टीम ने नेपाल को ग्रुप एफ में 3-0 से हराकर अगले दौर में जगह हासिल कर ली। दीया पराग चितले ने नेपाली प्रतिद्वंद्वी को 3-0 से पराजित करते हुए भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे मुकाबले में अयिका मुखर्जी ने नबिता श्रेष्ठ से मुकाबला किया। उन्होंने भी अपना गेम जीतकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

तीसरे गेम में इवाना थापा के सामने खेलते हुए भारत की सुतीर्था मुखर्जी ने 11-1, 11-5 और 11-2 के स्कोर के साथ मुकाबला जीत लिया। इस तरह भारतीय टीम की तीनों खिलाड़ियों ने जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया को 3-0 से विजयी बनाया।
टेबल टेनिस में पुरुष टीम ने भी अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए ताजिकिस्तान को 3-0 से पराजित कर दिया। पहले मुकाबले में भारत के मानव विकास ठक्कर ने अफजलखोन को 11-8, 11-5 और 11-8 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में भारत के मानुष उत्पलभाई ने उबैदुल्ला सुलतोनोव को 13-11, 11-7 और 11-5 से हरा दिया।
तीसरा मुकाबला हरमीत राजुल देसाई और ताजिकिस्तान के इब्रोखिम इस्मोइलजोड़ा के बीच खेला गया। इसे भारतीय खिलाड़ी ने 11-1, 11-3 और 11-5 से जीत लिया। इस तरह पुरुष वर्ग ने 3-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
आज भारतीय टीम के मुकाबले ज्यादा नहीं थे। ओपनिंग सेरेमनी के कारण ऐसा हुआ। भारतीय दल को ओपनिंग सेरेमनी में लवलीना बोरगोहेन और हरमनप्रीत को लीड किया। भारतीय ध्वज लेकर इन दोनों ने भारतीय दल का नेतृत्व किया। भारत की तरफ से खेलों में 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जो 40 स्पर्धाओं में खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications