Asian Games 2023 Winner List: एशियाई खेलों में किसने जीता आज गोल्ड, भारत के कुल कितने मेडल
Aaj ka Match Kaun Jita Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत ने आज बेहतरीन प्रदर्शन किया। बेस्ट प्रदर्शन के साथ भारत ने अभियान भी समाप्त कर दिया। आज भारत ने अलग-अलग इवेंट्स में कुल 12 मेडल हासिल किये। सबसे अहम मुकाबले क्रिकेट, कबड्डी और बैडमिंटन में रहे। तीनों में गोल्ड मेडल आए।
पदक तालिका में भारत 107 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। भारत ने कुल 28 गोल्ड मेडल हासिल किये। 38 सिल्वर मेडल और 41 ब्रोंज मेडल आए। इससे पहले एशियाई खेलों में भारत को इतने मेडल कभी नहीं मिले थे।

क्रिकेट: भारतीय टीम का मुकाबला फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ था लेकिन बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हुआ। रैंक के आधार पर भारत को गोल्ड मेडल विजेता घोषित किया गया।
तीरंदाजी: महिला कंपाउंड में ज्योति सुरेखा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अदिति ने भी कांस्य पदक जीता। मेंस कंपाउंड इवेंट में भी गोल्ड मेडल आया। तेजस देवतले ने इसमें स्वर्ण पदक हासिल किया। उनके सामने अभिषेक वर्मा थे, उनको सिल्वर मेडल हासिल हुआ।
कबड्डी: इसमें पुरुष और महिला दोनों टीमों ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किये। महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान को पराजित करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर लिया।
बैडमिंटन: पुरुष डबल्स में भारत ने इतिहास रच दिया। 61 सालों के इतिहास में पहली बार भारत ने गोल्ड मेडल हासिल किया। सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी को फाइनल मैच में हराते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।
हॉकी: भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रोंज मेडल हासिल किया है। जापान को भारतीय महिलाओं ने 2-1 से हराते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले शुक्रवार को पुरुष टीम ने जापान को हराकर सोना जीता था।
रेसलिंग: दीपक पूनिया गोल्ड मेडल मैच में हार गए। उनको 86 किलोग्राम भारत वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल हुआ। फाइनल में हसन यजदानी उनके सामने थे।
चेस: पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल जीता। फिलिपींस के खिलाफ भारत के विदित, अर्जुन, प्रज्ञानंद और हरिकृष्ण ने जीत दर्ज की। उनके अलावा महिला टीम के खाते में भी सिल्वर मेडल आया। महिला टीम में डी हरिका, आर वैशाली, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री शामिल थीं। भारतीय टीम ने कोरिया को हराया।












Click it and Unblock the Notifications