Asian Games 2023: 'दर्द के आगे जीत है', ASI की बेटी ने रचा इतिहास, जानिए प्रीति पवार के अब तक के सफर को

Asian Games 2023, Preeti Pawar Profile: एशियन गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। खेल के 10वें दिन मुक्केबाज प्रीति पवार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इंडिया को 62वां पदक दिलाया है, जिसके बाद सोशल मीडिया से न्यूज को गलियारों तक केवल प्रीति ही प्रीति ही छाई हुई हैं।

Asian Games 2023

आपको बता दें कि एशियाई खेलों में 54 किलो सेमीफाइनल मुकाबले में प्रीति को चीन की चांग युआन से शिकस्त मिली लेकिन फिर भी प्रीति ने अपने गेम से लोगों को प्रभावित किया और इसी की वजह से वो इस वक्त चर्चा के केंद्र में हैं।

भिवानी की रहने वाली प्रीति ने अपने दर्द से लड़ना सीखा

मालूम हो कि 13 साल की आयु में बॉक्सिंग खेलना शुरू करने वाली प्रीति का जीवन उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो कि जरा सी हार में निराश हो जाते हैं। मूलरूप से भिवानी की रहने वाली प्रीति ने अपने दर्द से लड़ना सीखा है। दरअसल प्रीति ने जब बॉक्सिंग शुरू की थी तो उनका नाजुक शरीर बॉक्सिंग की चोट को सह नहीं पाया था और उन्होनें दर्द की वजह से इसे करना बंद कर दिया था।

ना ही उन्होंने मेहनत से जी चुराया...

लेकिन फिर उन्हें लगा कि ये इतना भी मुश्किल नहीं है और फिर उन्होंने खुद को इसके लिए मानसिक तौर पर मजबूत किया और फिर उन्हें ना तो दर्द महसूस हुआ और ना ही उन्होंने मेहनत से जी चुराया।

पापा सोमबीर हरियाणा पुलिस में एएसआई हैं

उन्हें इसके लिए मार्गदर्शक मिला अपने पापा और चाचा से। उनके पापा सोमबीर हरियाणा पुलिस में एएसआई हैं। साथ ही वे कबड्डी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं तो वहीं उनके चाचा राजा विनोद भी नेशनल लेवल के बॉक्सिंग प्लेयर हैं।इसलिए खेल का माहौल उन्हें घर में मिला, जिसने उन्हें आगे बढ़ने में काफी मदद की।

बीए सेकेंड ईयर की छात्रा हैं प्रीति पवार

आपको बता दें कि प्रीति पवार बीए सेकेंड ईयर की छात्रा हैं। उनकी फैमिली में कोई पहली बार विदेशी धरती पर खेलने गया है। मालूम हो कि प्रीति असम में आयोजित खेलो इंडिया में रजत पदक जीता था तो वहीं साल 2021 में आयोजित यूथ नेशनल में 57 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने गोल्डमेडल अपने नाम किया था।

यह हैं प्रीति पवार की उपलब्धियां

  • खेलो इंडिया प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल ।
  • 2021 में यूथ नेशनल में स्वर्ण पदक ।
  • 2021 पंचकूला में हुई खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक।
  • यूथ एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल ।
  • 2022 में सीनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+