Asian Games 2023, Day 5 Highlights: एशियन गेम्स में आज किसने भारत के लिए क्या जीता?
Asian Games 2023 Day 5 Highlights: चीन के हांगझू में चल रहे 19वें एशियन गेम्स 2023 में भारत कमाल जारी है। गुरुवार को एशियन गेम्स के पांचवें दिन पहला गोल्ड मेडल पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने जिताया। अब तक भारत की झोली में 25 पदक आ चुके हैं, जिनमें 6 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य शामिल हैं।
ऐसे में जानिए एशियन गेम्स के पांचवें दिन किस-किस खिलाड़ी ने पदक जीतकर भारत का नाम ऊंचा किया है।

हॉकी में भारत ने जापान को 4-2 से हराया
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने गुरुवार को पूल मैच में जापान को 4-2 से करारी शिकस्त दी है। जिसके बाद टूर्नामेंट में लगातार भारत ने तीसरी जीत दर्ज की है। जापान के खिलाफ भारत की तरफ से अभिषेक ने 2, जबकि अमित रोहिदास और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल दागे।
स्क्वैश: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
स्क्वैश में भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। ऐसे में एक और पदक पक्का हो गया है। भारत ने स्क्वैश में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही पुरुष टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
स्क्वॉश में भी भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। महिला टीम ने मलेशिया को 3-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
घुड़सवारी में अनुश ने जीता ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स में भारत को 11वां ब्रॉन्ज मेडल मिल गया है। घुड़सवारी की ड्रेसेज इंडिविजुअल इवेंट में अनुश अग्रवाला ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
टेनिस मेंस डबल्स में एक पदक पक्का
भारत की साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी ने कोरिया की टीम को सेमीफाइनल में हरा दिया है। भारत का मुकाबला अब फाइनल में चीन के खिलाड़ियों से होगा।
10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड
भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 1734-50x अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारतीय टीम में सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा, शिव नरवाल शामिल थे। सरबजोत और अर्जुन ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। शूटिंग में भारत का यह चौथा और टोटल 6ठां गोल्ड है।
बॉक्सर जेसमिन ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह
भारतीय बॉक्सर जेसमिन को राउंड 16 के मुकाबले में शानदार जीत मिली है। सउदी अरब की मुक्केबाज के खिलाफ जेसमिन ने 0-5 से जीत दर्ज की, जिसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
रोशिबिना देवी ने जीता रजत
वूशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। रोशिबिना ने 60 किलोग्राम वीमेंस कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। फाइनल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी जियाओवेई वू से मात खा गईं।
मनिका बत्रा की जीत
टेबल टेनिस महिला सिंगल्स इवेंट में मनिका बत्रा ने बड़ी जीत हासिल की है। जिसके बाद मनिका बत्रा अगले राउंड में जगह बनाने में सफल हो गई। मनिका ने प्री क्वार्टर फाइनल में अब खेलेंगी।
पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंची
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज है। सिंधु ने अब क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications