Asian Games Live: भारत ने आज जीता एक गोल्ड, टैली में छठा स्थान
Asian Games 2023 Live Update: एशियन गेम्स में आज, 26 सितंबर यानी मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश कर की। अब तक भारत के पास कुल 14 मेडल आ चुके हैं। 17 साल की नाविक नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी ILCA4 स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। घुड़सवारी में भारत ने 41 सालों के बाद गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया।
घुड़सवारी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। घुड़सवारी के ड्रेसेज इवेंट में भारत के नाम गोल्ड मेडल रहा। भारतीय टीम के पास तीन गोल्ड सहित 14 मेडल हैं। आने वाले दिनों में मेडल्स टैली में भारत का कद बढने की उम्मीद है। चीन नम्बर एक पर है।

LIVE Feed
महिला टेनिस
महिला डबल्स के दूसरे राउंड में अंकिता रैना और प्रथाना थोम्बरे की भारतीय जोड़ी थाईलैंड की एंचिसा चांटा और पुनिन कोवापिटुकेड से 5-7, 2-6 के सामने पराजित हो गई।
महिला डबल्स के दूसरे चरण में रुतुजा भोसले और कर्मन थांडी की भारतीय जोड़ी हांगकांग की यूडिस चोंग और हांग वोंग के खिलाफ 4-6, 1-6 से हार गई।
किसान की बेटी हैं नेहा
नेहा मध्य प्रदेश के एक किसान की बेटी हैं। वह देवास जिले की हाटपिपलिया तहसील के अमलताज गांव की रहने वाली हैं। पिछले साल मार्च में नेहा ठाकुर और रितिका डांगी ने अबू धाबी में एशियाई सेलिंग चैम्पियनशिप में क्रमशः कांस्य पदक और स्वर्ण पदक जीता था। वहां पोडियम फिनिश ने उन्हें एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करने में मदद की थी।
नेहा ठाकुर ने सिल्वर जीत रचा इतिहास
एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत को नेहा ठाकुर ने सिल्वर मेडल दिलाने का काम किया। नेहा ठाकुर ने महिला डिंगी नौकायन स्पर्धा (सेलिंग) में सिल्वर मेडल जीता है। यह भारत के लिए एशियन गेम्स के तीसरे दिन यानी कि मंगलवार को पहले और ओवरऑल 12वां मेडल रहा। पिछले दिन के खेल खत्म होने तक भारत ने दो गोल्ड सहित 11 मेडल अपने नाम किए थे। तीसरे दिन नेहा ठाकुर की बदौलत भारत के खाते में एक और मेडल आ गया है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications